फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस कंगारू दिग्गज ने कहा, 'कोहली साम्राज्य' के 'सबसे अनमोल रत्न' हैं पुजारा'

Sun, 06 Jan 2019 06:07 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sun, 06 Jan 2019 06:07 PM IST
विज्ञापन
Ian Chappell says that Virat Kohli would be a champion in any other era
cheteshwar pujara

किसी की तारीफ करने में कंजूसी करने वाले मशहूर ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर इयान चैपल ने मौजूदा सीरीज में रनों का अंबार लगाने वाले भारतीय क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा को विराट कोहली के 'साम्राज्य का 'सबसे अनमोल रत्न' करार दिया।


 

Ian Chappell says that Virat Kohli would be a champion in any other era
विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा - फोटो : File

पुजारा ने मौजूदा सीरीज में तीन शतकीय पारियां खेली हैं जिसने भारत का प्रभुत्व कायम करने में अहम भूमिका निभाई है। चैपल ने ईएसपीएनक्रिकइंफो के लिए लिखे कॉलम में कहा, 'पुजारा ने अकेले दम पर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को थकाने के साथ टीम के खिलाड़ियों को उनके खिलाफ आक्रामक होने का मौका दिया।' 

Ian Chappell says that Virat Kohli would be a champion in any other era
team india

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में पहली बार सीरीज जीतने के करीब है और पूर्व कप्तान ने पुजारा की तारीफ की। उन्होंने कहा,  'कोहली भारतीय क्रिकेट के बादशाह होंगे लेकिन पुजारा ने साबित किया वह उनके साम्राज्य के वफादार सहयोगी और अनमोल रत्न हैं। भारतीय टीम के लिए इस सीरीज में कई अच्छी चीजें हुई हैं जिसमें जीत के अलावा पुजारा का रक्षात्मक खेल भी शामिल है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Ian Chappell says that Virat Kohli would be a champion in any other era
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : pti

उन्होंने कहा, 'सीरीज में तीन शतक लगाने के साथ ही वह अपने देश के महान खिलाड़ी सुनील गावस्कर की श्रेणी में शामिल हो गए, जिन्होंने 1977-78 में ऐसी ही उपलब्धि हासिल की थी।' सात पारियों में 521 रन बनाने के दौरान वह 1867 मिनट तक क्रीज पर रहे और उन्होंने 1258 गेंदों का सामना किया।'

विज्ञापन
Ian Chappell says that Virat Kohli would be a champion in any other era
cheteshwar pujara

चैपल ने कहा कि सीरीज शुरू होने से पहले घरेलू टीम का पूरा ध्यान कोहली को आउट करने पर था, जिसने पुजारा का काम आसान कर दिया। उन्होंने कहा, 'ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम का ध्यान विराट कोहली पर था लेकिन पुजारा ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने भारत को ऑस्ट्रेलिया में पहली बार श्रृंखला जीतने के अलावा शीर्ष श्रेणी के गेंदबाजी आक्रमण को पूरी तरह से हताश किया।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed