{"_id":"57f269a24f1c1b8c3226f85e","slug":"historical-record-created-at-edan-garden","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोलकाता टेस्ट में बना ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोलकाता टेस्ट में बना ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड
Tue, 04 Oct 2016 02:27 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 04 Oct 2016 02:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 2
अश्विन
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोलकाता में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए ऐतिहासिक 250वें घरेलू टेस्ट में एक अनोखा रिकॉर्ड बना है। यह रिकॉर्ड दोनों ही देशों की साझेदारी से बना है। इस टेस्ट में बल्लेबाज बल्ले से ज्यादा पैर से खेलते दिखाई दिए। इसी वजह से इस टेस्ट में भारतीय सरजमीं में सबसे ज्यादा एलबीडब्ल्यू का रिकॉर्ड स्थापित हुआ। मैच की चौथी पारी में जैसे ही कीवी कप्तान रॉस टेलर अश्विन की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हुए इस पल के साथ यह मैच रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गया। वह मैच में पगबाधा आउट होने वाले 14वें खिलाड़ी थे। यह गिनती यहीं नहीं रुकी इसके बाद मिचेल सेंटनर भी मोहम्मद शमी की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हुए और मैच में पगबाधा आउट होने वाले 15वें खिलाड़ी बने।
2 of 2
अश्विन
- फोटो : getty
इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। भारत की पहली पारी में 3 खिलाड़ी एलबीडब्ल्यू हुए। इसके बाद न्यूजीलैंड की पहली पारी में 5 खिलाड़ी एलबीडब्ल्यू आउट हुए। इसके बाद भी एलबीडब्ल्यू आउट होने का सिलसिला थमा नहीं, दूसरी पारी में 4 भारतीय बल्लेबाज पगबाधा आउट हुए। न्यूजीलैंड की दूसरी पारी में भी 3 खिलाड़ी पगबाधा हुए और मैच में यह संख्या कुल 15 तक पहुंच गई।
इससे पहले भारत की धरती पर एक टेस्ट में सबसे ज्यादा पगबाधा का रिकॉर्ड 1996-97 में अहमदाबाद में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए मैच में बना था। इस मैच में कुल 13 खिलाड़ी पगबाधा आउट हुए थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।