आम क्रिकेटर अगर असहनीय पेट की जकड़न से जूझ रहा हो तो वह ड्रेसिंग रूम लौटकर उसे ठीक करने में जुटता, लेकिन अगर बात हरमनप्रीत कौर की हो, तो पता चलता है कि दौड़ से बचने के लिए उन्होंने 8 लंबे-लंबे छक्के जड़ दिए।
बड़े मंच पर अपने प्रदर्शन के कारण अलग स्तर स्थापित करने वाली भारतीय कप्तान ने शुक्रवार को 51 गेंदों में नाबाद 103 रन बनाए और आईसीसी वर्ल्ड टी20 के उद्घाटन मैच में टीम को न्यूजीलैंड पर 34 रन की जीत दिलाई। हरमनप्रीत टी20 में शतक जमाने वाली भारत की पहली क्रिकेटर बन गई हैं।
मैच के बाद भारतीय कप्तान ने कहा, 'कल मुझे थोड़ी पीठ दर्द की समस्या हो रही थी। आज सुबह मुझे अच्छा महसूस नहीं हो रहा था। जब मैं मैदान पर आई तो थोड़ा निराश महसूस कर रही थी और पेट में जकड़न भी हो रही थी। जकड़न के कारण पेट दर्द बढ़ता गया और इससे हरमनप्रीत को विकेट के बीच दौड़ लगाने में काफी दिक्कतें भी हुईं। मगर उन्होंने एकदम अलग योजना तैयार की।'
4 of 5
harmanpreet kaur
- फोटो : file photo
हरमनप्रीत ने कहा, 'शुरुआत में जब मैं दो रन दौड़ रही थी तब थोड़ी जकड़न हुई। फिजियो ने फिर मुझे दवाई दी, जिससे थोड़ा आराम हुआ। इसके बाद मैंने सोचा कि रन दौड़ने से ज्यादा अच्छा बड़े शॉट खेलने का विकल्प रहेगा क्योंकि आप जितना दौड़ेंगे, उतनी ही जकड़न बढ़ेगी। मैंने जेमिमा रॉड्रिग्स से कहा, अगर आप मुझे स्ट्राइक देंगी तो मैं बड़े शॉट्स खेलूंगी।'
कौर ने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 171 रन की पारी खेली थी, जिसे महान पारियों में शुमार किया जाता है। उन्हें नहीं पता था कि वह टी20 में शतक जमाने वाली भारत की पहली महिला बल्लेबाज बनेंगी। कौर ने कहा, 'मैंने यह नहीं देखा कि कितने रन बना रही हूं। मेरी नजर इस पर थी कि मैच जीतने के लिए कितने रनों की जरूरत है क्योंकि न्यूजीलैंड के पास सोफी डेविन और सूजी बेट्स जैसे धाकड़ बल्लेबाज थे। हमें पता था कि 150 से कम का स्कोर बनाया तो मैच जीतना मुश्किल हो जाएगा।'