फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हार्दिक पांड्या करने जा रहे मैदान पर वापसी, पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी में हुए थे चोटिल

Tue, 11 Dec 2018 01:15 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 11 Dec 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
Hardik Pandya is all set to came back in Ranji trophy 2018-19 from Vadodara

चोट के कारण सितंबर से क्रिकेट के मैदान से दूर हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को मुंबई के खिलाफ 14 दिसंबर से होने वाले रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप 'ए' के मैच के लिए बड़ौदा की टीम में शामिल किया गया है।

Hardik Pandya is all set to came back in Ranji trophy 2018-19 from Vadodara

बड़ौदा क्रिकेट संघ के कार्यवाहक सचिव स्नेहल पारिख ने सोमवार को पीटीआई से कहा कि पांड्या को बड़ौदा की टीम में जगह दी गई है। यूएई में खेले गए एशिया कप के दौरान 25 साल के पांड्या के पीठ में दर्द शुरू हो गया था।

Hardik Pandya is all set to came back in Ranji trophy 2018-19 from Vadodara
हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या इन दिनों रिहैबिलिटेशन के दौर से गुजर रहे हैं और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा टेस्ट श्रृंखला में चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं। मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में होने वाले मैच के लिए पांड्या को हरफनमौला बाबाशफी पठान की जगह टीम में शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hardik Pandya is all set to came back in Ranji trophy 2018-19 from Vadodara
हार्दिक पांड्या

पांड्या के अलावा केदार देवधर के नेतृत्व वाली 15 सदस्यीय टीम में पूर्व भारतीय हरफनमौला यूसुफ पठान भी हैं। बड़ौदा की टीम इस सत्र में पांच मैचों में एक जीत, तीन ड्रा और एक हार के साथ ग्रुप 'ए' और ग्रुप 'बी' की संयुक्त तालिका में पांचवें स्थान पर है जबकि मुंबई की टीम 16वें स्थान पर है।

विज्ञापन
Hardik Pandya is all set to came back in Ranji trophy 2018-19 from Vadodara

बड़ौदा टीम:  केदार देवधर, आदित्य वाघमोडे, विष्णु सोलंकी (उपकप्तान), यूसुफ पठान, स्वप्निल सिंह, भार्गव भट, सोएग ताई, रिषी अरोठे, लुकमान मेरिवाला, शिवालिक शर्मा, मितेश पटेल (विकेटकीपर), धीरेन मिस्त्री, सोयेब सेपारिया, प्रत्यूष कुमार और हार्दिक पांड्या।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed