फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

9वीं क्लास में फेल हुए थे हार्दिक पांड्या, ज्यादा नहीं पढ़ने के लिए इन्हें ठहराया दोषी

Sat, 28 Oct 2017 02:43 PM IST
amarujala.com- Presented By: मुकेश झा
amarujala.com- Presented By: मुकेश झा Updated Sat, 28 Oct 2017 02:43 PM IST
विज्ञापन
Hardik Pandya has revealed that why he dropout Class 9
हार्दिक पांड्या

टीम इंडिया के स्टार आलराउंडर हार्दिक पांड्या किसी ना किसी कारणों से हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। पांड्या इस समय टीम इंडिया के एक बेहतरीन आलराउंडर हैं। उनकी तुलना टीम इंडिया के पूर्व आलराउंडर कपिल देव से की जाती है। साथ ही उनकी तारीफ अन्य देशों के खिलाड़ी भी कर चुके हैं। वह अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के कारण सबके दिलों पर राज करते हैं। 

Hardik Pandya has revealed that why he dropout Class 9
हार्दिक पांड्या

इसी बीच पांड्या ने एक खुलासा किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि वो केवल 9वीं क्लास तक ही पढ़े हैं। स्पोर्टस्टार लाइव से बातचीत में पांड्या ने बताया, 'वह एक बड़े स्कूल में पढ़ते थे, जिसकी फीस वह नहीं दे सकते थे। स्कूल वालों ने मुझसे कहा था कि वह अगर स्कूल की अंडर-16 टीम में अच्छा प्रर्दशन करेंगे तो उनकी स्कूल की फीस माफ कर दी जाएगी।'

Hardik Pandya has revealed that why he dropout Class 9
हार्दिक पांड्या - फोटो : REUTERS

उन्होंने कहा कि स्कूल की तरफ से मुझे यह भी कहा गया कि वह केवल अपने खेल पर ध्यान दे और अगर वो अच्छा खेलेगा तो उसे परीक्षा से भी पास कर दिया जाएगा और उनकी पढ़ाई फ्री कर दी जाएगी। मगर उन्होंने बताया कि वो स्कूल टूर्नामेंट के पहले राउंड में ही बाहर हो गए थे। उन्होंने कहा तब अचानक स्कूल वालों ने अपना रूख बदल लिया और मुझसे स्कूल की फीस मांगने लगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hardik Pandya has revealed that why he dropout Class 9
हार्दिक - फोटो : SELF

24 साल के पांड्या ने बताया कि मैं जिस स्कूल में पढ़ता था वो एक प्रीमियम स्कूल था। हम उस स्कूल के फीस का खर्च नहीं उठा पा रहे थे। पांड्या ने कहा कि उनकी घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। उन्होंने बताया कि स्कूल वालों ने कहा यदि वो स्कूल की फीस नहीं भरेगा तो उसे अगली क्लास में नहीं भेजा जाएगा। 

विज्ञापन
Hardik Pandya has revealed that why he dropout Class 9
हार्दिक पांड्या - फोटो : ESPN

उन्होंने बताया कि हमने एक साल तक इंतजार किया पर उन्होंने मुझे अगली क्लास में भेजने से इनकार कर दिया। इसलिए मैने स्कूल छोडना बेहतर समझा। उन्होंने कहा कि उन्हें स्कूल का नाम लेना अच्छा नहीं लगेगा। मगर उन्होंने कहा कि एक क्रिकेटर होने के नाते वह किसी का भी मुफ्त में प्रचार नहीं कर सकते। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed