{"_id":"59f43ffe4f1c1b70548b9a78","slug":"hardik-pandya-has-revealed-that-why-he-dropout-class-9","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"9वीं क्लास में फेल हुए थे हार्दिक पांड्या, ज्यादा नहीं पढ़ने के लिए इन्हें ठहराया दोषी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
9वीं क्लास में फेल हुए थे हार्दिक पांड्या, ज्यादा नहीं पढ़ने के लिए इन्हें ठहराया दोषी
Sat, 28 Oct 2017 02:43 PM IST
amarujala.com- Presented By: मुकेश झा
amarujala.com- Presented By: मुकेश झा
Updated Sat, 28 Oct 2017 02:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
हार्दिक पांड्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
टीम इंडिया के स्टार आलराउंडर हार्दिक पांड्या किसी ना किसी कारणों से हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। पांड्या इस समय टीम इंडिया के एक बेहतरीन आलराउंडर हैं। उनकी तुलना टीम इंडिया के पूर्व आलराउंडर कपिल देव से की जाती है। साथ ही उनकी तारीफ अन्य देशों के खिलाड़ी भी कर चुके हैं। वह अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के कारण सबके दिलों पर राज करते हैं।
2 of 5
हार्दिक पांड्या
इसी बीच पांड्या ने एक खुलासा किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि वो केवल 9वीं क्लास तक ही पढ़े हैं। स्पोर्टस्टार लाइव से बातचीत में पांड्या ने बताया, 'वह एक बड़े स्कूल में पढ़ते थे, जिसकी फीस वह नहीं दे सकते थे। स्कूल वालों ने मुझसे कहा था कि वह अगर स्कूल की अंडर-16 टीम में अच्छा प्रर्दशन करेंगे तो उनकी स्कूल की फीस माफ कर दी जाएगी।'
3 of 5
हार्दिक पांड्या
- फोटो : REUTERS
उन्होंने कहा कि स्कूल की तरफ से मुझे यह भी कहा गया कि वह केवल अपने खेल पर ध्यान दे और अगर वो अच्छा खेलेगा तो उसे परीक्षा से भी पास कर दिया जाएगा और उनकी पढ़ाई फ्री कर दी जाएगी। मगर उन्होंने बताया कि वो स्कूल टूर्नामेंट के पहले राउंड में ही बाहर हो गए थे। उन्होंने कहा तब अचानक स्कूल वालों ने अपना रूख बदल लिया और मुझसे स्कूल की फीस मांगने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हार्दिक
- फोटो : SELF
24 साल के पांड्या ने बताया कि मैं जिस स्कूल में पढ़ता था वो एक प्रीमियम स्कूल था। हम उस स्कूल के फीस का खर्च नहीं उठा पा रहे थे। पांड्या ने कहा कि उनकी घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। उन्होंने बताया कि स्कूल वालों ने कहा यदि वो स्कूल की फीस नहीं भरेगा तो उसे अगली क्लास में नहीं भेजा जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
हार्दिक पांड्या
- फोटो : ESPN
उन्होंने बताया कि हमने एक साल तक इंतजार किया पर उन्होंने मुझे अगली क्लास में भेजने से इनकार कर दिया। इसलिए मैने स्कूल छोडना बेहतर समझा। उन्होंने कहा कि उन्हें स्कूल का नाम लेना अच्छा नहीं लगेगा। मगर उन्होंने कहा कि एक क्रिकेटर होने के नाते वह किसी का भी मुफ्त में प्रचार नहीं कर सकते।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।