{"_id":"5b79d6d542c79246627aab92","slug":"hardik-pandya-creates-history-by-took-five-wickets-against-england-in-third-test","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अंग्रेजों पर भारी पड़ा पांड्या का पंच, टेस्ट सीरीज में जगाई पहली जीत की उम्मीद, रचा इतिहास","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अंग्रेजों पर भारी पड़ा पांड्या का पंच, टेस्ट सीरीज में जगाई पहली जीत की उम्मीद, रचा इतिहास
Mon, 20 Aug 2018 06:35 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 20 Aug 2018 06:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
hardik pandya
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हार्दिक पंड्या के करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया ने तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड को पहली पारी में 161 रन पर ऑलआउट कर दिया और दूसरी पारी में दो विकेट पर 124 रन बनाकर कुल 292 रन की बढ़त ले ली।
2 of 5
हार्दिक पांड्या
भारत के अभी आठ विकेट बाकी है और चेतेश्वर पुजारा (33) के साथ कप्तान विराट कोहली (8) क्रीज पर हैं। भारत ने दूसरी पारी में शिखर धवन (44) और के एल राहुल (36) के विकेट गंवा दिए। इससे पहले पहली पारी में 329 रन बनाने वाली भारतीय टीम के लिये पंड्या ने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 28 रन देकर पांच विकेट लिए।
3 of 5
pandya
इंग्लैंड ने लंच के बाद दस विकेट गंवा दिए और 38.2 ओवर में पूरी टीम पवेलियन लौट गई। पंड्या ने सबसे पहले इंग्लिश टीम के कप्तान जो रूट को दूसरी स्लिप में केएल राहुल के हाथों लपकवाया। इंग्लैंड ने इस फैसले पर रिव्यू लिया, लेकिन नाकाम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
pandya
अपने अगले ही ओवर में पंड्या और राहुल ने जानी बेयरस्टॉ (15) को वापिस भेजा। इंग्लैंड का स्कोर 30वें ओवर में पांच विकेट पर 108 रन था। पंड्या ने अगले तीन विकेट तीन गेंद के भीतर 31वें से 33वें ओवर के बीच लिए और इस दौरान वह हैट्रिक पर भी थे। पिछले मैच के हीरो क्रिस वोक्स (8) और आदिल रशील (5) पांड्या का शिकार बने।
विज्ञापन
5 of 5
pandya
पंड्या हैट्रिक पर थे जब अगले ओवर की पहली गेंद पर स्टुअर्ट ब्राड (0) को एलबीडब्ल्यू आउट किया, लेकिन जेम्स एंडरसन (नाबाद एक) ने उनकी हैट्रिक नहीं होने दी। पंड्या ने 28 गेंद में पांच विकेट लिए जो दूसरा सबसे तेज पांच विकेट लेने का कारनामा है। हरभजन सिंह ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2006 में 27 गेंद में पांच विकेट लिए थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।