फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीम इंडिया में संवादहीनता! क्या विराट-रोहित और कोच के बीच कोई सामंजस्य नहीं?

Wed, 02 Dec 2020 03:36 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 02 Dec 2020 03:36 PM IST
विज्ञापन
Gautam Gambhir says Head coach Ravi Shastri should have updated Virat Kohli on Rohit Sharma injury status
भारतीय टीम - फोटो : ट्विटर @BCCI

टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर का मानना है कि रोहित शर्मा की चोट को लेकर भारतीय टीम प्रबंधन और चयनकर्ताओं के बीच संवादहीनता दुर्भाग्यपूर्ण है और मुख्य कोच रवि शास्त्री को इस बारे में कप्तान विराट कोहली को बताना चाहिए था। 


 

Gautam Gambhir says Head coach Ravi Shastri should have updated Virat Kohli on Rohit Sharma injury status
रोहित शर्मा - फोटो : PTI

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे श्रृंखला शुरू होने से पहले कोहली ने रोहित की चोट को लेकर लग रही अटकलबाजियों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि ‘तस्वीर स्पष्ट नहीं होने और गलतफहमी’ की वजह से टीम प्रबंधन उनकी उपलब्धता को लेकर ‘बस इंतजार’ ही करता रह गया। 
 

Gautam Gambhir says Head coach Ravi Shastri should have updated Virat Kohli on Rohit Sharma injury status
gautam gambhir

गंभीर ने कहा कि सभी पक्ष इस स्थिति से बेहतर तरीके से निपट सकते थे। उन्होंने कहा, 'यह दुर्भाग्यपूर्ण है क्योंकि कप्तान कह रहा है कि उसे इस बारे में पता नहीं है । इस पूरे मामले में सबसे अहम तीन व्यक्ति मुख्य फिजियो, मुख्य कोच और चयन समिति के अध्यक्ष हैं ।’’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
Gautam Gambhir says Head coach Ravi Shastri should have updated Virat Kohli on Rohit Sharma injury status
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

गंभीर ने स्टार स्पोटर्स के शो 'क्रिकेट कनेक्टेड’ पर कहा, 'इन लोगों को एकमत होना चाहिए था। मुख्य कोच को चाहिये था कि वह रोहित शर्मा के बारे में विराट कोहली को ताजा जानकारी दे ।’’ गंभीर ने कहा कि रोहित भारतीय बल्लेबाजी क्रम का अभिन्न अंग है और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उनकी जरूरत थी। 

विज्ञापन
Gautam Gambhir says Head coach Ravi Shastri should have updated Virat Kohli on Rohit Sharma injury status
रोहित शर्मा - फोटो : ट्विटर @mipaltan

उन्होंने कहा, 'आप प्रेस कॉन्फ्रेंस में जा रहे हैं और कह रहे हैं कि रोहित शर्मा की चोट को लेकर कोई ताजा जानकारी नहीं है जो काफी दुर्भाग्यपूर्ण है क्योंकि वह अहम खिलाड़ी है। उन्होंने कहा, 'इस मसले पर बेहतर संवाद और समन्वय हो सकता था जिसकी कमी दिखी।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed