{"_id":"5eba72848ebc3e90440d5b93","slug":"gautam-gambhir-and-irfan-pathan-recall-instances-when-ms-dhoni-lost-his-temper","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब ‘कैप्टन कूल’ धोनी ने गुस्से में फेंक दिया था बल्ला, पठान ने बताई पूरी कहानी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जब ‘कैप्टन कूल’ धोनी ने गुस्से में फेंक दिया था बल्ला, पठान ने बताई पूरी कहानी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Tue, 12 May 2020 03:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
एमएस धोनी, चेन्नई सुपरकिंग्स
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को दुनिया ‘कैप्टन कूल’ के नाम से जानती है, लेकिन उनके के साथ खेलने वाले पूर्व क्रिकेटरों का मानना है कि यह पूर्व भारतीय कप्तान भी इंसान है और उन्होंने भी कुछ अवसरों पर मैदान पर अपना आपा खोया है। धोनी का 2017 में श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय मैच के दौरान चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव पर चिल्लाना काफी चर्चित रहा था, जबकि इंडियन प्रीमियर लीग में भी प्रशंसकों ने कुछ अवसरों पर उन्हें अपना आपा खोते हुए देखा।
2 of 6
धोनी-गंभीर
इस मामले में पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर और इरफान पठान ने स्टार स्पोर्ट्स के शो 'क्रिकेट कनेक्ट' से बातचीत में कहा कि यह विकेटकीपर बल्लेबाज पूर्व में कुछ अवसरों पर अंतरराष्ट्रीय मैचों के दौरान आपा खो बैठा था। गंभीर ने कहा कि लोग कहते हैं कि उन्होंने कभी उन्हें (धोनी) अपना आपा खोते हुए नहीं देखा, लेकिन मैंने दो बार ऐसा देखा है। यह विश्व कप 2007 और एक अन्य विश्व कप की बात है जब हम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे।
3 of 6
धोनी और गंभीर
- फोटो : सोशल मीडिया
धोनी के साथ सभी प्रारूपों में खेलने वाले इस पूर्व सलामी बल्लेबाज ने कहा कि वह भी इंसान है और उसका प्रतिक्रिया देना स्वाभाविक है। यहां तक कि चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से किसी के खराब क्षेत्ररक्षण करने या कैच छोड़ने पर उनकी प्रतिक्रिया उचित है। हां वह शांतचित है। वह अन्य कप्तानों की तुलना में बेहद शांतचित है। निश्चित तौर पर मेरी तुलना में बेहद शांतचित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
ब्रेट ली
- फोटो : ट्विटर
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने धोनी को अपने खेल से ‘दर्शकों का मनोरंजन करने वाला खिलाड़ी’ करार दिया और कहा कि ऐसे बहुत कम अवसर आए होंगे जबकि उन्होंने अपना आपा खोया होगा। ली ने कहा कि हम अपने खेल से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले खिलाड़ी चाहते हैं और धोनी ऐसा करते हैं। उन्होंने कभी सीमाएं नहीं लांघी। अगर ऐसा हुआ होगा तो ऐसा बहुत कम हुआ होगा। लेकिन हम भी इंसान हैं जैसे गौतम गंभीर ने कहा।
विज्ञापन
5 of 6
दीपक चाहर को समझाइश देते धोनी
- फोटो : ट्विटर
धोनी ने आईपीएल के दौरान कुछ अवसरों पर मैदान पर खुलकर अपना गुस्सा दिखाया। आईपीएल 2019 में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 19वें ओवर में दीपक चाहर के लगातार दो नोबॉल करने पर धोनी गुस्से में थे। इसके बाद जयपुर में तो जब लेग अंपायर ने नोबॉल का फैसला पलट दिया तो वह डग आउट से मैदान पर अंपायर से बहस करने पहुंच गए थे। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने 2006-07 की घटना को याद किया जब अभ्यास के दौरान धोनी आउट दिए जाने पर नाराज हो गए थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।