फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गावस्कर का अजीब बयान, फनी हेयरस्टाइल और टैटू देखकर टीम इंडिया में होता है चयन

Sun, 03 Sep 2017 08:43 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Sun, 03 Sep 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
Funky hairstyles and tattoos a criteria for selection says Sunil Gavaskar
सुनील गावस्कर

टीम इंडिया आजकल विजय रथपर सवार है। तकरीबन दो महीने लंबे श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया एक भी मैच नहीं हारी है। टेस्ट सीरीज पर उसके 3-0 से कब्जा किया और वनडे में 5-0 से जीत की कगार पर है। टीम कॉम्बिनेशन में बहुत सी छेड़छाड़ के बावजूद भारतीय टीम आसानी से जीत हासिल कर रही है। लेकिन भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर टीम में अंतिम एकादश के चयन के लिए फंकी हेयर स्टाइल और टैटू के क्राइटेरिया से खुश नहीं है। उन्होंने इस पर टोंट कसा है। 

Funky hairstyles and tattoos a criteria for selection says Sunil Gavaskar
सुनील गवास्कर

गावस्कर का कहना है कि जिन खिलाड़ियों ने कुछ भी गलत नहीं किया है उन्हें बेवजह टीम से बाहर रखा जा रहा है और टीम में बेवजह के प्रयोग किए जा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, हार्दिक को चौथे वनडे में मनीष पांडे और केएल राहुल से पहले भेजा जाना ठीक नहीं था जबकि वो सभी अपनी अपनी जगह पर खेलने के लिए सहज हैं। हार्दिक के सस्ते में पवेलियन लौटने की वजह से विराट का वह दांव खाली चला गया। 

Funky hairstyles and tattoos a criteria for selection says Sunil Gavaskar
विराट कोहली और सुनील गावस्कर - फोटो : ESPN

गावस्कर टीम का फॉर्म से खुश हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं लेकिन वो कुछ खिलाड़ियों को व्यक्तिगत रूप से चुने जाने पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने राहुल के लगातार चार मैचों में असफल होने के बावजूद मौके दिए जाने और हार्दिक को बेवजह बल्लेबाजी के लिए ऊपर भेजे जाने के निर्णय पर सवाल उठाए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Funky hairstyles and tattoos a criteria for selection says Sunil Gavaskar
सुनील गवास्कर

उन्होंन टोंट कसते हुए कहा कि फैशन ट्रेंड को खिलाड़ियों के अंतिम एकादश में चयन का आधार बना लिया गया है। गावस्कर ने कहा, इस सीरीज में जिस तरह टीम का चयन किया गया उसके आधार पर तो यही कहा जा सकता है कि फंकी हेयर स्टाइल और टैटू टीम में चयन का आधार बन गया है। यदि किसी खिलाड़ी को टीम में जगह बनानी है तो उसे अपने शरीर पर टैटू बनवाना होगा या फंकी हेयरस्टाइल रखनी होगी। 

विज्ञापन
Funky hairstyles and tattoos a criteria for selection says Sunil Gavaskar
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : PTI

गावस्कर चौथे वन-डे में भुवनेश्वर, केदार जाधव और चहल को बाहर रखे जाने से नाखुश थे। वह वेस्टइंडीज में मैन ऑफ द सीरीज चुने गए रहाणे को जल्दी टीम में खेलता देखना चाहते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed