फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'टीम इंडिया को विराट जैसा कप्तान शायद ही कभी मिले'

Fri, 09 Feb 2018 03:48 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 09 Feb 2018 03:48 PM IST
विज्ञापन
Former skipper of west indies Alvin Kallicharran Virat Kohli is as ruthless as Viv Richards 
विराट कोहली - फोटो : BCCI

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वन-डे में 160 रन की नाबाद पारी खेलने के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की चारों तरफ खूब चर्चाएं हो रही है। गौरतलब है कि केपटाउन के न्यूलैंड्स में खेले गए 6 वन-डे मैचों की सीरीज के तीसरे वन-डे में विराट ने 159 गेंदों में 12 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 160 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। इसके बाद से विराट की तुलना एक से एक दिग्गज खिलाड़ियों से होने लगी है। 

Former skipper of west indies Alvin Kallicharran Virat Kohli is as ruthless as Viv Richards 
विराट-रिचर्ड्स

एक तरफ पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज जावेद मियांदाद ने जहां कोहली को दुनिया का सबसे बेहतरीन बल्लेबाज बताया तो वहीं स्विंग के मुल्तान वसीम अकरम ने कहा कि उनके सानमे गेंदबाजी करने में दिक्कत आती। कोहली के तारीफों के लिस्ट में एक और नया नाम जुड़ गया है और वो है वेस्टइंडीज के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज एल्विन कालीचरण। कोहली के आक्रामक बल्लेबाजी को देखते हुए उन्होंने विराट की तुलना वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स से की है।
 

Former skipper of west indies Alvin Kallicharran Virat Kohli is as ruthless as Viv Richards 
विराट कोहली

टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कालीचरण ने कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि टीम इंडिया को उनके जैसा कप्तान शायद ही कभी मिले। उन्होंने कहा कि विराट खुद अपना निर्णय लेते हैं और उसको मैदान पर दर्शाते हैं। हालाकि, इस बीच उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिलदेव की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि कपिल देव के बाद टीम इंडिया को विराट जैसा कप्तान मिला है। कपिलदेव भी अपने निर्णय खुद लिया करते थे। कोहली ने कप्तानी को एक नया आयाम दिया है और वह परंपरावादी नहीं है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Former skipper of west indies Alvin Kallicharran Virat Kohli is as ruthless as Viv Richards 
विराट कोहली - फोटो : BCCI

विराट कोहली और विवियन रिचर्ड्स की तुलना पर कालीचरण ने कहा, 'विराट में स्ट्रॉन्ग ऐटिट्यूड हैं और विव में भी था। मैं खिलाड़ियों की तुलना पसंद नहीं करता लेकिन कोहली का ऐटिट्यूड गेंदबाजों के प्रति उतना ही बेरहम है जितना विव का हुआ करता था। कोहली में विव के कुछ गुण हैं। वह एक सफल कप्तान और कमाल के बल्लेबाज हैं। उनमें हमेशा रनों की भूख रहती है।'

विज्ञापन
Former skipper of west indies Alvin Kallicharran Virat Kohli is as ruthless as Viv Richards 
एल्विन कालीचरण - फोटो : ht

बता दें कि ऐल्विन कालीचरण ने 66 टेस्ट मैचों की 109 पारियों में कुल 4399 रन बनाए थे, जिनमें 12 शतक शामिल हैं। टेस्ट में उनका स्ट्राइक रेट 100 से ऊपर का है। उन्होंने 31 वन-डे इंटरनेशनल भी खेले, जिनमें उन्होंने 826 रन बनाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed