भारत सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद से पाकिस्तान में कोहराम मचा हुआ है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से लेकर वहां के मंत्री और यहां तक कि पूर्व क्रिकेटर भी इस मुद्दे पर बिना सिर पैर वाले बयान दे रहे हैं। हिंदुस्तान को धमकियां देने के कारण पाक के पूर्व क्रिकेटर जावेद मियांदाद चर्चा में हैं और गीदड़भभकी जमकर दे रहे हैं। उनका एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर आया है, जिसमें वो सड़क पर तलवार लहराते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में जावेद मियांदाद ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम की जर्सी पहनी हुई है और वो विवादित बयान देते दिख रहे हैं।
कश्मीर पर पूर्व पाक खिलाड़ी मियांदाद की गीदड़ भभकी, कहा-तलवार से इंसान क्यों नहीं मार सकता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Mon, 02 Sep 2019 06:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन