हर क्रिकेटर का यह सपना होता है कि वो अपने देश की तरफ से खेले। इससे भी अलग हर खिलाड़ी चाहता है कि उसे वर्ल्ड कप में अपने देश की तरफ से खेलने का मौका मिले।
उम्र कम लेकिन हुनर ऐसा कि बड़े-बड़ों को मात दे दें, वर्ल्ड कप में ये 5 युवा खिलाड़ी ढाएंगे कहर
शदाब खान:
पाकिस्तान के ऑलराउंडर शदाब ने पाकिस्तान की तरफ से साल 2017 में वन-डे में डेब्यू किया था। उसके बाद से लेकर अब तक शदाब ने खेले गए 34 वन-डे मुकाबलों में बल्ले से 29.4 की औसत से 294 रन बनाए हैं तो वहीं गेंदबाजी में 27.7 की औसत से 47 विकेट भी चटकाए हैं।
इकरम अली:
अफगानिस्तान के उभरते युवा क्रिकेटर इकरम ने इसी साल 2 मार्च को वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया था। हालांकि इकरम ने अब तक सिर्फ 2 मुकाबले खेल पाए हैं जिसमें उन्होंने 6 रन बनाए हैं। इसके अलग उन्होंने घरेलू क्रिकेट में 36.4 की औसत से 11 मैचों में 474 रन बनाए हैं।
शाहीन शाह अफरीदी:
पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज शाहीन ने अपनी गेंदबाजी से सभी को काफी प्रभावित किया है। उन्होंने साल 2018 में वन-डे क्रिकेट में डेब्यू किया था। अफरीदी ने अब तक खेले गए 13 मुकाबलों में 26.5 की औसत से 20 विकेट अपने नाम किए हैं।
मुजीब उर रहमान:
अफगानिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर के नाम से मशहूर मुजीब ने कम उम्र में ही अपनी फिरकी से सभी को हैरान किया है। मुजीब ने अफगानिस्तान की तरफ से खेले गए 28 मुकाबलों में 18.8 की शानदार औसत और 3.7 की इकॉनमी के साथ 51 विकेट चटकाए हैं।