इंटरनेट की दुनिया में बेहद मशहूर बिल्ली की मौत हो गई है। ग्रम्पी नाम की बिल्ली इतनी अधिक मशहूर थी कि फेसबुक पर उसके 85 लाख और इंस्टाग्राम पर 25 लाख और ट्विटर पर 15 लाख से अधिक फॉलोअर्स थे। 'ग्रम्पी कैट' की 14 मई को सात साल की उम्र में मौत हो गई है।
2 of 6
ग्रम्पी कैट
- फोटो : Social Media
एरिजोना के रहने वाली 'ग्रम्पी कैट' की मालिकन ने सोशल मीडिया पर बिल्ली की मौत की पुष्टि की है। मालिक ने ट्वीट कर कहा, 'हम अपनी प्यारी ग्रेसी कैट के निधन की घोषणा करते हुए बेहद दुखी हैं।' इस बिल्ली की तस्वीर प्रतिक्रिया के तौर पर और मीम के लिए भी इस्तेमाल होती रही है। स्टैन ली और जेनिफर लोपेज सहित मशहूर हस्तियों के साथ इस बिल्ली की कई तस्वीरें भी हैं।
3 of 6
Grumpy Cat
- फोटो : twitter
ग्रम्पी कैट ने 2001 में उस वक्त लोकप्रियता हासिल करनी शुरू की जब उसकी तस्वीरें इंटरनेट पर आने लगीं। 'ग्रम्पी कैट' को लेकर इंटरनेट पर काफी मीम बनाए गए, किताब लिखी गई और मूवी भी बनाई गई। पहली बार 2012 में एक यूट्यूब वीडियो की वजह से 'ग्रम्पी कैट' फेमस हुई थी। 2012 में ग्रम्पी के वीडियो को डेढ़ करोड़ से अधिक लोगों ने देखा था।
4 of 6
grumpy cat died
- फोटो : Unilad
बिल्ली की वजह से मालकिन तबाथा बुंदसेन अरबों रुपये की मालिक हो गई थी। बिल्ली का असल नाम टार्डर सॉस था, लेकिन वह ग्रम्पी कैट के रूप में फेमस थी। बिल्ली के पास मौजूद संपत्ति करीब 700 करोड़ की मानी जाती रही है।
बिल्ली की मालकिन तबाथा बुंदसेन ने अपने आधिकारिक पेज से ग्रम्पी कैट के मौत की पुष्टि करते हुए लिखा कि 7 साल की उम्र में बीमारी के कारण 'ग्रम्पी कैट' की एरिजोना में उसके घर में निधन हो गया। 'ग्रम्पी कैट' की मौत पर उसके चाहने वालों ने इंटरनेट पर अपनी संवेदनाएं प्रकट कर रहे हैं।