{"_id":"59943b0d4f1c1bed688b45cd","slug":"fifth-day-night-test-from-thursday-17-august-between-england-and-west-indies","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट के जन्मदाता देश में पहली बार होगा टेस्ट में यह कारनामा ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्रिकेट के जन्मदाता देश में पहली बार होगा टेस्ट में यह कारनामा
Wed, 16 Aug 2017 06:25 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
Updated Wed, 16 Aug 2017 06:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
डे नाइट टेस्ट
- फोटो : sky sports
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच एजबेस्टन में सीरीज का पहला टेस्ट गुरुवार 17 अगस्त से 21 अगस्त के बीच खेला जाना है। यह टेस्ट मैच दिन रात्रि का होगा। इससे पहले चार डे नाइट टेस्ट खेले गए हैं। यह पांचवां टेस्ट होगा। धुंधली रोशनी में गुलाबी गेंद से इंग्लैंड की धरती पर पहली बार इस तरह का टेस्ट खेला जाएगा। वेस्टइंडीज के लिए दिन रात्रि का यह दूसरा टेस्ट होगा वहीं इंग्लैंड के लिए दिन रात्रि का यह पहला टेस्ट होगा। इंग्लैंड के पूर्व सलामी बल्लेबाज एंड्रयू स्ट्रास ने इस आयोजन पर प्रसन्नता जाहिर की है। गुलाबी गेंद से दिन रात्रि के टेस्ट मैच की इस मुहिम की सराहना की है। उन्होंने कहा है कि इससे टेस्ट मैच और गुलजार होंगे। उनकी लोकप्रियता में इजाफा होगा। स्ट्रास ने कहा कि ऐसी कोशिश करके ही हम टेस्ट में और अधिक दर्शक जोड़ सकते हैं।
धुंधली रोशनी में सबसे पहला टेस्ट कंगारुओं और कीवियों के बीच हुआ
2 of 6
डे नाइट टेस्ट
- फोटो : sportskeeda.com
27 नवंबर से 1 दिसंबर 2015 में एडीलेड ओवल में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच इस तरह का पहला टेस्ट खेला गया। जिसमें ऑस्ट्रेलिया तीन विकेट से विजयी रहा।
अक्टूबर 2016 में पाक और वेस्टइंडीज भिड़े
3 of 6
गुलाबी गेंद
- फोटो : getty
13 से 17 अक्टूबर 2016 के बीच दुबई में पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच दिन रात्रि का दूसरा टेस्ट मैच हुआ। जिसमें पाकिस्तान ने 56 रन से जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
नवंबर 2016 में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुई टक्कर
4 of 6
डे नाइट टेस्ट
- फोटो : india today
24 से 28 नवंबर 2016 तक एडीलेड ओवल में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टेस्ट मैच हुआ। जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट से जीत हासिल की।
विज्ञापन
दिसंबर 2016 में ऑस्ट्रेलिया और पाक टकराए
5 of 6
पिंक बॉल
15 से 19 दिसंबर 2016 के बीच गाबा ब्रिसबेन में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान ने दिन रात्रि का चौथा टेस्ट खेला। जिसमें ऑस्ट्रेलिया 38 रनों से विजयी रहा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।