फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान भारतीय टीम के लंच में 'बीफ पास्ता', लोगों ने पूछा- टीम में कौन देशद्रोही?

Sat, 11 Aug 2018 10:22 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 11 Aug 2018 10:22 PM IST
विज्ञापन
eng v ind: day 3  team india trolls after fans found beef dish on their lunch

लॉर्ड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट में भारतीय टीम की हालत खस्ता है। पहले इंग्लिश गेंदबाजों की कहर बरपाती गेंदों के आगे पूरी टीम इंडिया महज 107 रनों पर ढेर हो गई। उसके बाद मैच के तीसरे दिन शनिवार को इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर खबर ली।

eng v ind: day 3  team india trolls after fans found beef dish on their lunch

मैदान के अंदर भारतीय टीम के इस खेल को देख जहां फैंस मायूस नजर आए तो मैदान के बाहर उनके लंच मेन्यू को लेकर लोगों में काफी गुस्सा नजर आया। दरअसल, बीसीसीआई ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से भारतीय टीम के तीसरे दिन के लंच का पूरा मेन्यू पोस्ट किया है।

eng v ind: day 3  team india trolls after fans found beef dish on their lunch

इस लंच मेन्यू में 'ब्रेज्ड बीफ पास्ता' नामक डिश देखते ही सोशल मीडिया पर टीम इंडिया की जमकर खिंचाई होने लगी। बीफ से बनी इस डिश को लेकर फैंस ने सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। किसी ने BCCI को लताड़ा तो एक यूजर टीम में देशद्रोही की तलाश करने लगा। अगली स्लाइड में देखिए टेस्ट मैच के शुरुआती दो दिन का लंच मेन्यू।
 




 


 


 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
eng v ind: day 3  team india trolls after fans found beef dish on their lunch

पहले दिन का लंच मेन्यू

पहले दिन के लंच मेन्यू में टीम इंडिया खिलाड़ियों के लंच मेन्यू में सूप, चिकन लसाने, स्टफ्ड लैंब, प्रॉन्स विद मैरी रोज सॉस, चावल के साथ मैश्ड पोटैटो,  चिकन टिक्का करी, पनीर टिक्का करी, बॉइल्ड एग और गार्डन सलाद था। मीठे में एपल पाइ कस्टर्ड, चेरी चीज सॉस के साथ डार्क चॉकलेट, फ्रेंच फ्रूट सलाद और आइसक्रीम परोसी गई थी।

विज्ञापन
eng v ind: day 3  team india trolls after fans found beef dish on their lunch
दूसरे दिन का लंच मेन्यू

दूसरे दिन भारतीय टीम के लंच मेन्यू में कोकोनट सूप के साथ स्पाइसी स्वीट पोटेटो पहली डिश थी। जबकि मेन कोर्स में चिकन कार्बोनारा पास्ता, लांब धंसक करी, बेक्ड सी ब्रीम,  पनीर की सब्जी, मैरी रोज सॉस के साथ प्रॉन्स, बासमति राइस था। मीठे में बनाना खजूर का हलवा, कोकोनट मूज, ताजे फलों का सलाद और आइसक्रीम थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed