फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ECB के जैव सुरक्षित वातावरण नियम पर छिड़ी बहस, आर्चर को बाहर करने पर होल्डिंग ने किए सवाल

Fri, 17 Jul 2020 09:31 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 17 Jul 2020 09:31 PM IST
विज्ञापन
ECB's bio-safe environment rule started debates, Holding questioned
Michael Holding - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना संकट के बीच दोबारा से शुरू हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब कोविड-19 के रोकथाम के लिए बनाए गए नियमों को लेकर विवाद होने लगा है।वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से पहले इंग्लैंड द्वारा जिस जैव सुरक्षित वातावरण नियम के तहत जोफ्रा आर्चर को टीम से हटाया गया, उसपर अब बहस छिड़ गई है।

ECB's bio-safe environment rule started debates, Holding questioned
ईसीबी - फोटो : सोशल मीडिया

वेस्टइंडीज के अपने जमाने के दिग्गज तेज गेंदबाज माइकल होल्डिंग ने जोफ्रा आर्चर को दूसरे टेस्ट मैच से पहले जैव सुरक्षित वातावरण के उल्लंघन करने के बाद इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड द्वारा कोविड-19 को रोकने के लिए किए गए उपायों पर सवाल उठाए हैं।

ECB's bio-safe environment rule started debates, Holding questioned
जोफ्रा आर्चर - फोटो : social media

आर्चर को टीम प्रोटोकॉल के उल्लंघन के कारण दूसरे टेस्ट मैच की टीम से बाहर कर दिया गया। वह पहले टेस्ट मैच के बाद ब्राइटन में अपने घर चले गए थे। उन्हें अब पांच दिन तक पृथकवास में रहना होगा और इस दौरान उनके कोविड-19 के लिए दो परीक्षण होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
ECB's bio-safe environment rule started debates, Holding questioned
जोफ्रा आर्चर - फोटो : ट्विटर

होल्डिंग ने दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन के खेल के दौरान ‘स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट’ से कहा, ‘मैं ईसीबी से इस प्रोटोकॉल को लेकर कुछ सवाल करना चाहता हूं। मैं समझ सकता हूं कि प्रोटोकॉल को लागू करना जरूरी है लेकिन मुझे लगता है कि यह थोड़ा अधिक तार्किक होना चाहिए।’

उन्होंने कहा, ‘इंग्लैंड की टीम ने बस से यात्रा क्यों नहीं की? अगर उन्होंने कोविड-19 परीक्षण पास कर लिया है, सभी साथ में है। उन्हें छह टेस्ट मैच खेलने हैं तो वे एक स्थान से दूसरे स्थान पर साथ में जा सकते हैं।’

विज्ञापन
ECB's bio-safe environment rule started debates, Holding questioned
जोफ्रा आर्चर - फोटो : सोशल मीडिया

होल्डिंग ने कहा, ‘उन्होंने अगले मैच स्थल तक के लिए बस से यात्रा क्यों नहीं की? उन्हें कार से जाने की अनुमति क्यों दी गई? इसका उद्देश्य क्या है? इस पर विचार करने की जरूरत है।’

होल्डिंग ने अप्रैल में जैव सुरक्षित वातावरण में खिलाड़ियों को गेंद पर लार का उपयोग करने से रोकने पर भी सवाल उठाए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed