{"_id":"5dafefd88ebc3e93d028687a","slug":"dinesh-kartik-says-it-would-be-silly-to-respond-sreesanth-allegations","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिनेश कार्तिक ने श्रीसंत के आरोपों को बताया बकवास, कहा टिप्पणी करना भी मूर्खता","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दिनेश कार्तिक ने श्रीसंत के आरोपों को बताया बकवास, कहा टिप्पणी करना भी मूर्खता
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने एस श्रीसंत के आरोपों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने श्रीसंत द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को बकवास बताया और कहा कि उनके बयान पर कोई जवाब देना भी मूर्खता है। श्रीसंत ने हाल ही में आरोप लगाया था कि उन्हें भारतीय टीम से बाहर निकलवाने में कार्तिक का हाथ था। जिसके जवाब में दिनेश कार्तिक ने कहा कि उनके आरोपों पर कोई टिप्पणी करना भी बेवकूफी जैसा होगा।
2 of 4
SREESANTH IPL
श्रीसंत अगस्त 2013 में राजस्थान रॉयल्स टीम के साथी अजीत चंदीला और अंकित चव्हाण के साथ आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग में दोषी पाए गए थे। जिसके बाद बीसीसीआई ने उन्हें आजीवन प्रतिबंधित कर दिया था, लेकिन बाद में उनकी सजा घटा दी गई और पिछले महीने से उनका प्रतिबंध अगले सात महीनों के लिए कम कर दिया गया था। हालांकि श्रीसंत हमेशा से ही आरोपों से इनकार करते रहे हैं।
3 of 4
दिनेश कार्तिक
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि कार्तिक इस समय भारतीय टी-20 टीम में वापसी को लेकर कड़ी मेहनत कर रहे हैं। विजय हजारे में उनका प्रदर्शन शानदार रहा। कार्तिक ने इस टूर्नामेंट में 10 मुकाबलों की 7 पारियां में 360 रन बनाए हैं,जिसमें 4 अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उनका औसत 72 का रहा। दिनेश कार्तिक ने इस टूर्नामेंट के दौरान ही कहा था कि वो टी-20 वर्ल्ड कप में खेलना चाहते हैं और वो धोनी की जगह फिनिशर की भूमिका निभा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
दिनेश कार्तिक
- फोटो : social Media
विश्व कप 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की हार के बाद कार्तिक भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। विश्व कप में खेले गए दो पारियों में कार्तिक का बल्ला शांत रहा। अपने करियर के लंबे समय तक कार्तिक भारतीय टीम से बाहर ही रहे हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।