फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KKR के कप्तान बनते ही बोले कार्तिक- विराट कोहली की बराबरी करना चाहता हूं

Sun, 04 Mar 2018 07:32 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 04 Mar 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
Dinesh Karthik tries to emulate Virat Kohli while captaining KKR
विराट कोहली

विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को रविवार को कोलकाता नाइटराइडर्स ने आगामी आईपीएल के लिए कप्तान जबकि रॉबिन उथप्पा को उप-कप्तान बनाया है। कार्तिक ने कहा कि वह टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की बराबरी करना चाहेंगे और आगे आकर टीम का नेतृत्व करना पसंद करेंगे।

Dinesh Karthik tries to emulate Virat Kohli while captaining KKR
dinesh karthik

कार्तिक ने पत्रकारों से कहा, 'विराट कोहली ऐसे कप्तान हैं जो एक्शन के साथ टीम का नेतृत्व करते हैं। वह ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपने प्रदर्शन से साबित करते हैं। यही वह चीज है, जिसकी मैं बराबरी करने की कोशिश करूंगा। मैं बोलने से बेहतर मिसाल बनकर टीम का नेतृत्व करना पसंद करूंगा। मैं मैदान में जाकर रन बनाकर या फिर अन्य तरीकों से अपनी टीम का नेतृत्व करने की कोशिश करूंगा।'

Dinesh Karthik tries to emulate Virat Kohli while captaining KKR
दिनेश कार्तिक - फोटो : indian express

कार्तिक ने साथ ही कहा कि भले ही वह आक्रामक नजर नहीं आए, लेकिन उनके अंदर आक्रमकता है, जिसे वह नेतृत्व करने के दौरान बदलना नहीं चाहते। उन्होंने कहा, 'आक्रामक कप्तान की बात की जाए तो मैं नेचर से आक्रामक नहीं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि मेरे अंदर आक्रमकता नहीं। मैच खेलने के दौरान मैं उनमें से एक हूं जो बोलता नहीं, लेकिन अपना काम करना पसंद करता हूं। कई जगहों पर मैं आक्रमकता भी दिखा देता हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Dinesh Karthik tries to emulate Virat Kohli while captaining KKR
दिनेश कार्तिक

इसके अलावा KKR के उप- कप्तान रॉबिन उथप्पा के बारे में बात करते हुए कार्तिक ने कहा, 'रॉबिन उथप्पा 2014 से केकेआर के नियमित सदस्य हैं। उन्होंने केकेआर को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed