फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बीवी की बेवफाई से टूट चुके थे दिनेश कार्तिक, दीपिका से शादी के बाद खुली किस्मत

Thu, 14 Feb 2019 08:32 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Thu, 14 Feb 2019 08:32 AM IST
विज्ञापन
dinesh karthik and deepika pallikal love story
dinesh karthik and deepika pallikal

वैसे तो अपनी मोहब्बत बयां करने के लिए किसी खास दिन, मौके या वक्त की दरकार नहीं होती, लेकिन वैलेंटाइन डे को इजहार-ए-इश्क के लिए खास बताया गया है।



इस कड़ी में हम क्रिकेट जगत के उन सितारों की बात करेंगे, जिनकी लव स्टोरी किसी रोमांचक मुकाबले से कम नहीं।

dinesh karthik and deepika pallikal love story
कार्तिक और विजय

टीम इंडिया के धांसू क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की लव स्टोरी में भी कई दिलचस्प ट्विस्ट हैं। दिनेश कार्तिक की शादी लोकप्रिय स्क्वाश प्लेयर दीपिका पल्लीकल से हुई है। कार्तिक की यह दूसरी शादी है। उनकी पहली पत्नी का नाम निकिता था।

dinesh karthik and deepika pallikal love story
MURLI VIJAY DINESH KARTHIK

बीते दिनों दीपिका ने एक इंटरव्यू में कार्तिक के साथ उनकी पहली मुलाकात से लेकर प्रपोज और शादी तक के बारे में खुलासा किया था। दीपिका ने बताया कि उनके माता-पिता काफी पहले से दिनेश कार्तिक को जानते थे। दरअसल उनकी मां खिलाड़ियों के लिए विदेश में फ्लाइट बुकिंग का काम करती थी। इस वजह से कार्तिक उनके परिवार के संपर्क में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
dinesh karthik and deepika pallikal love story
दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल

दीपिका ने बताया, 'कार्तिक ने जब मुझे पहली बार मैसेज किया तो हाय, हैलो की बजाय सीधे डिनर के लिए बुलाया, लेकिन उस वक्त मैं कार्तिक से ठीक से परिचित भी नहीं थी। इस वजह से मैंने टाल दिया।

विज्ञापन
dinesh karthik and deepika pallikal love story
deepika pallikal

'इसके बाद कार्तिक मुझे लगातार मैसेज करने लगे और डिनर के लिए बुलाते थे, लेकिन मेरा शेड्यूल काफी बिजी होता था। हालांकि फ्री टाइम में भी मैं दिनेश से ज्यादा बात करना पसंद नहीं करती थी। मैं उनसे न मिलने का हमेशा कोई न कोई बहाना बना देती थी। आमतौर पर मैं उन्हें कहती थी कि कल मेरी फ्लाइट है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed