{"_id":"5dc960728ebc3e5b5c25e5ea","slug":"deepak-chahar-shami-and-bumrah-created-history-first-time-three-hattricks-taken-by-a-team-in-an-year","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारतीय गेंदबाजों ने बनाया कीर्तिमान, क्रिकेट इतिहास में पहली बार एक साल में तीन बार ली हैट्रिक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारतीय गेंदबाजों ने बनाया कीर्तिमान, क्रिकेट इतिहास में पहली बार एक साल में तीन बार ली हैट्रिक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 12 Nov 2019 08:38 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
शमी-बुमराह-चाहर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय क्रिकेट इतिहास में गेंदबाजों को हमेशा से कमजोर कड़ी माना जाता रहा है। कुछ एक गेंदबाजों को छोड़ दें तो कम ही गेंदबाजों ने अपनी छाप छोड़ी है। हालांकि इस सदी में भारतीय क्रिकेट में सबसे बड़ा बदलाव गेंदबाजी में ही देखने को मिला है। टीम इंडिया के पास एक से बढ़कर एक गेंदबाज हैं जो अपने दम पर टीम को जिताने का दमखम रखते हैं।
2 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बात का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जहां हैट्रिक लेना कभी बड़ी बात होती थी वहीं साल 2019 में भारतीय टीम के तीन गेंदबाजों ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में हैट्रिक ले ली है और क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी एक ही देश के तीन गेंदबाजों ने एक साल में तीन हैट्रिक ली है।
3 of 5
मोहम्मद शमी
- फोटो : social Media
सबसे पहले टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने इंग्लैंड में खेले गए वर्ल्ड कप के एक मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ हैट्रिक ली। 22 जून को खेले गए इस मैच में शमी ने मोहम्मद नबी (52), आफताब आलम (0) और मुजीब उर रहमान (0) को लगातार तीन गेंदों में आउट किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद सितम्बर में वेस्टइंडीज दौरे पर गई टीम इंडिया के स्टार युवा गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में हैट्रिक ली। बुमराह ने पहली पारी के 9वें ओवर की दूसरी, तीसरी और चौथी गेंद पर डैरेन ब्रावो (4), शाहमार ब्रूक्स (0) और रोस्टन चेज (0) को आउट कर अपनी हैट्रिक पूरी की।
विज्ञापन
5 of 5
दीपक चाहर
- फोटो : ट्विटर
और अब टी-20 में टीम के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने नागपुर में खेले गए मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ अपनी और भारत की तरफ से पहली हैट्रिक पूरी की। चाहर ने 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर शफीकुल इस्लाम कैच कराया। पारी के आखिरी ओवर में वह एक बार फिर गेंदबाजी करने आए और ओवर की पहली और दूसरी गेंद पर मुस्तफिजुर रहमान और अमीनुल इस्लाम को आउट कर अपनी तिकड़ी पूरी की।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।