बॉल टेंपरिंग विवाद में दोषी पाए गए स्टीव स्मिथ के आंसू बहाने के बाद ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर भी सिडनी पहुंचकर मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी कैंडिस और दोनों बेटियां मौजूद थी। उन्होंने इस दौरान कहा कि यह मेरी पत्नी और बच्चों के लिए बहुत भावुक पल है।
2 of 5
वॉर्नर और कैंडिस
- फोटो : aap
बता दें कि बॉल टेंपरिंग विवाद में दोषी ठहराए जाने के बाद स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर के ऊपर क्रिकेट
ऑस्ट्रेलिया ने एक साल का बैन लगाया है तो वहीं केमरन बेनक्रॉफ्ट पर 9 महीने का प्रतिबंध लगाया है।
वॉर्नर से पहले स्मिथ भी मीडिया के सामने आकर अपनी गलती की मांग चुके हैं। अपनी इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वह फूट-फूटकर रोने लगे थे। इसके बाद पूरे क्रिकेट जगत ने उन्हें अपनी संवेदना वक्त की थी।
4 of 5
केमरन बेनक्रॉफ्ट
- फोटो : File
बेनक्रॉफ्ट भी सामने आकर अपनी गलती की माफी मांग चुके हैं। उन्होंने कहा था कि मुझे क्रिकेट से बेहद लगाव है और मैं अपने देश के लिए खेल रहा था, लेकिन इस हरकत ने सब पर पानी फेर दिया। मैं एक बार फिर सभी से माफी मांगना चाहता हूं। खासकर बच्चों से जिन्हें मैंने निराश किया है। इसके लिए मैं शर्मींदा हूं।
5 of 5
वॉर्नर और कैंडिस
- फोटो : ap
सिडनी एयरपोर्ट से बाहर निकलते वक्त वॉर्नर की पत्नी लगातार रोते हुए बाहर निकलीं। कैंडिस की गोद में उनकी छोटी बेटी है। बाहर निकलते हुए उन्होंने एक शब्द भी नहीं बोला और रोती रहीं। वॉर्नर ने कहा कि वह बाद में मीडिया से मिलेंगे और इस मुद्दे पर बात करेंगे।