फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: ऑस्ट्रेलियाई फिरकीबाज के जाल में फंसे पृथ्वी, फेंकी ऐसी गेंद कि याद आ गए शेन वॉर्न

Fri, 30 Nov 2018 03:24 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 30 Nov 2018 03:24 PM IST
विज्ञापन
daniel fallins delivery to prithvi shaw as like shane warne
prithvi shaw

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया इलेवन के बीच खेले गए प्रैक्टिस मैच में युवा लेग स्पिन गेंदबाज डैनियल फैलिंस ने एक ऐसी गेंद फेंकी कि सबको दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न याद आ गए। फैलिंग्स ने जबर्दस्त फॉर्म में नजर आ रहे पृथ्वी शॉ को अपनी करिश्माई स्पिन से क्लीन बोल्ड किया।

daniel fallins delivery to prithvi shaw as like shane warne
prithvi shaw

शानदार लय में नजर आ रहे पृथ्वी ने इस मैच में 11 चौकों की मदद से 66 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। ऑस्ट्रेलिया इलेवन के लिए खतरनाक साबित हो रहे पृथ्वी को तभी फैलिंस ने अपने जाल में फंसा लिया।
 

daniel fallins delivery to prithvi shaw as like shane warne
Daniel Fallins

कंगारू फिरकीबाज ने लेग स्टंप के आउट साइड पिच कराया था। इस गेंद पर पृथ्वी स्वीप शॉट खेलना चाहते थे, लेकिन वह पूरी तरह चूक गए और पिच पर लगभग गिर ही पड़े। गेंद उन्हें छकाकर पैरों के बगल से होती हुई स्टंप पर जा लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
daniel fallins delivery to prithvi shaw as like shane warne
पृथ्वी शॉ

सोशल मीडिया पर पृथ्वी के आउट होने का यह वीडिया काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस  सिडनी में खेले जा रहे इस अभ्यास मैच के पहले दिन का खेल बारिश की वजह से नहीं हो सका था। दूसरे दिन 5 भारतीय बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए।

विज्ञापन
daniel fallins delivery to prithvi shaw as like shane warne
india vs australia 11

शॉ के अलावा चेतेश्वर पुजारा ने 54, विराट कोहली ने 64, हुनमा विहारी ने 53 और अजिंक्य रहाणे ने 56 रनों की पारी खेली है। बता दें कि इस मैच में ऑस्ट्रेलिया इलेवन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है।

देखें वीडियो:




 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed