फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2020: धोनी ने किया साफ, बताया कब तक आईपीएल में खेलते रहेंगे?

Sun, 01 Nov 2020 06:33 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 01 Nov 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
CSK vs KXIP IPL 2020: Dhoni confirms he will play for Chennai Super Kings in 2021
एमएस धोनी - फोटो : PTI

महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 में भी खेलते नजर आएंगे। पंजाब के खिलाफ जब धोनी मैदान पर टॉस करने उतरे तो उन्होंने साफ किया कि सीएसके की तरफ से उनका यह आखिरी मैच नहीं है। 

CSK vs KXIP IPL 2020: Dhoni confirms he will play for Chennai Super Kings in 2021
एमएस धोनी - फोटो : Social Media

इस सीजन का अपना आखिरी लीग मैच खेलने उतरे धोनी का यह बयान उनके चाहने वालों के लिए यादगार बन गया। उन्होंने टॉस के दौरान  कमेंटेटर से बात करते हुए कहा कि वह अगले साल भी चेन्नई की अगुवाई करेंगे।

CSK vs KXIP IPL 2020: Dhoni confirms he will play for Chennai Super Kings in 2021
एमएस धोनी - फोटो : social media

न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज डैनी मॉरीसन ने जब धोनी से पूछा कि क्या किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैच चेन्नई की तरफ से उनका आखिरी मैच है, उन्होंने कहा, 'निश्चित तौर पर नहीं।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
CSK vs KXIP IPL 2020: Dhoni confirms he will play for Chennai Super Kings in 2021
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

धोनी ने कोविड-19 के कारण ऑस्ट्रेलिया में अक्टूबर-नवंबर में होने वाला टी-20 विश्व कप स्थगित होने के बाद इस साल 15 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी लेकिन उनका कम से कम दो साल तक आईपीएल में खेलने की संभावना थी।

विज्ञापन
CSK vs KXIP IPL 2020: Dhoni confirms he will play for Chennai Super Kings in 2021
एमएस धोनी - फोटो : ANI

धोनी ने भारत की तरफ से आखिरी मैच पिछले साल वनडे विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल के रूप में खेला था। चेन्नई के लिए यह सत्र बेहद निराशाजनक रहा। तीन बार की चैंपियन टीम पहली बार इस टूर्नामेंट के प्लेआफ में पहुंचने में नाकाम रही। अगले साल आईपीएल अप्रैल-मई में आयोजित किया जाएगा लेकिन विश्व में कोविड-19 की परिस्थितियों को देखते हुए इसकी तिथियों में बदलाव किया जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed