फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अफगानी गेंदबाज का ऐसा कमाल, आज तक कोई भारतीय भी नहीं कर सका

Sat, 10 Jun 2017 07:25 PM IST
amarujala.com- Written by: पवन नाहर
amarujala.com- Written by: पवन नाहर Updated Sat, 10 Jun 2017 07:25 PM IST
विज्ञापन
Cricket Records Best Bowling Figures In One Day Cricket
राशिद खान - फोटो : ESPN
शुक्रवार को अफगानिस्तान ने वेस्टइंडीज को पहले वनडे मैच में 63 रनों की करारी शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानी टीम ने 50 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 212 रन बनाए। आसान सी दिख ही चुनौती की राशिद खान की लेग स्पिन ने पहाड़ बना दिया और पूरी वेस्टइंडीज की टीम 149 रन पर ही सिमट गई। राशिद खान ने इस मैच में 7 विकेट चटकाए, जो वनडे गेंदबाजी का सबसे खास प्रदर्शनों में शामिल हो चुका है। देखिए वनडे में गेंदबाजी के सबसे बेहतरीन प्रदर्शन:

अफगानी गेंदबाज का ऐेसा कमाल, कोई भारतीय गेंदबाज न कर सका

Cricket Records Best Bowling Figures In One Day Cricket
एंडी बिकेल - फोटो : ESPN
एंडी बिकेल (ऑस्ट्रेलिया)
आईसीसी वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ पोर्ट एलिजाबेथ में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज एंडी बिकेल ने कहर ढाया। 10 ओवर में सिर्फ 20 रन देने वाले बिकेल ने 7 विकेट चटाकाए और इंग्लैंड के 7 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। इसके अलावा उन्होंने 36 गेंदों में 34 रनों की मैचजिताऊ पारी भी खेली। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया को इस मैच में 2 गेंद रहते बमुश्किल जीत मिली।

अफगानी गेंदबाज का ऐेसा कमाल, कोई भारतीय गेंदबाज न कर सका

Cricket Records Best Bowling Figures In One Day Cricket
राशिद खान - फोटो : ESPN
राशिद खान (अफगानिस्तान)
वेस्टइंडीज के दौरे पर गई अफगानस्तान टीम के युवा लेग स्पिनर ने आईपीएल की फार्म वनडे में भी जारी रखी और वेस्टइंडीक के खिलाफ 8.4 ओवरों में मात्र 18 रन देकर 7 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा। यह किसी भी टेस्ट ने खेलने वाले गेंदबाज का टेस्ट खेलने वाले देश के खिलाफ सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफगानी गेंदबाज का ऐेसा कमाल, कोई भारतीय गेंदबाज न कर सका

Cricket Records Best Bowling Figures In One Day Cricket
ग्लेन मैक्ग्रा - फोटो : ESPN
ग्लेन मैक्ग्रा (ऑस्ट्रेलिया)
आईसीसी वर्ल्ड कप 2003 में नामीबिया की कमजोर टीम के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया कहर बनकर टूटा। पहले स्कोर बोर्ड पर 301 रन टांग देने वाली कंगारू टीम ने 'असहाय' नामीबिया को मात्र 45 रन पर ही ढेर कर दिया। मैक्ग्रा ने आग उगलते हुए 7 ओवर में सिर्फ 15 रन दिए और 7 विकेट चटकाए। ऑस्ट्रेलिया ने 256 रनों के अंतर से सबसे बड़ी जीत दर्ज की।
विज्ञापन

अफगानी गेंदबाज का ऐेसा कमाल, कोई भारतीय गेंदबाज न कर सका

Cricket Records Best Bowling Figures In One Day Cricket
शाहिद आफरीदी - फोटो : ESPN
शाहिद आफरीदी (पाकिस्तान)
वेस्टइंडीज के खिलाफ 2013 में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 47 रन पर आधी टीम गंवा दी थी। मगर शाहिद आफरीदी की पारी के दम पर 224 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। इसके बाद आफरीदी ने गेंद से भी जमकर जौहर दिखाए और 9 ओवर में सिर्फ 12 रन देकर 7 विकेट लिए। यह किसी स्पिनर का वनडे में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed