टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर और अब कमेंटेटर कैरी ओ कीफ को सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल पर किए गए गलत कमेंट्स का तगड़ा जवाब दिया है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहाः
VIDEO: कंगारू कमेंटेटर को शास्त्री ने लगाई लताड़, पहले उड़ाया मंयक का मजाक, अब मिला तगड़ा जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि शास्त्री ने कैरी ओ कीफ को तंज कसते हुए कहा, 'जब आप अपनी कैंटीन खोलेंगे तो मयंक आकर कॉफी को स्मेल करना चाहेंगे और जब आप वापस भारत आने के बाद इसकी तुलना करना चाहेंगे कि यहां की कॉफी अच्छी थी या भारत की।'
दरअसल, शास्त्री का जवाब सुनकर साथ बैठे पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वॉर्न अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे थे। बता दें कि कीफ ने मयंक द्वारा रणजी ट्रॉफी में तिहरा शतक जड़ने पर चुटकी लेते हुए मैच के पहले दिन कहा था, 'साफतौर पर मयंक अग्रवाल ने अपना पहला तिहरा शतक रेलवे के कैंटीन स्टाफ के खिलाफ बनाई थी।'
Ravi Shastri responds to Kerry O’Keefe’s “joke” pic.twitter.com/WWtXnO7oK3
इतना ही नहीं ऑस्ट्रेलियाई कमेंटेटर ने यह भी कहा कि विपक्षी टीम के गेंदबाज असल में शेफ और वेटर थे। कीफ ने जब ऑन एयर यह बात कही तो उस वक्त कमेंट्री बॉक्स में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वॉर्न और मार्क वॉ भी बैठे थे।
इस मामले को लेकर क्रिकेट जगत के कई लोगों ने कीफ के इस भद्दे कमेंट की निंदा की, जिसके बाद कीफ ने इस पर सफाई देते हुए माफी मांगी थी और अब भारतीय टीम के कोच शास्त्री ने उसी कमेंट्स का तगड़ा जवाब दिया।