वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल ने कहा कि टीम के पूर्व साथी खिलाड़ी रमनरेश सरवन के खिलाफ दिए बयान पर 'वह कायम हैं' लेकिन उनकी इस हरकत से क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) की छवि को नुकसान हुआ है।
2 of 6
क्रिस गेल
- फोटो : सोशल मीडिया
गेल के इस बयान के बाद कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) ने इस मामले को बंद करने का फैसला किया। गेल ने 2020 सत्र के लिए सेंट लुसिया टीम से जुड़ने वाले सरवन को 'कोरोना वायरस' से भी खतरनाक बताया था।
3 of 6
क्रिस गेल
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने आरोप लगाया था कि सरवन के कारण उन्हें जमैका टालावाज टीम से बाहर कर दिया गया था। सीपीएल की तकनीकी समिति (सीटीसी) से जारी बयान में गेल ने माना कि सरवन को लेकर दिए गए उनके बयान से सीडब्ल्यूआई और सीपीएल की छवि को नुकसान पहुंचा है।
4 of 6
Chris Gayle
- फोटो : social Media
गेल ने कहा, 'मैंने यह वीडियो इस इरादे से बनाया था कि जमैका के प्रशंसकों को समझा सकूं। मैं टालावाज फ्रैंचाइजी के साथ ही अपने सीपीएल करियर को खत्म करना चाहता था। मैं इस टीम के साथ पहले दो बार सीपीएल खिताब जीत चुका हूं।'
5 of 6
क्रिस गेल
- फोटो : social Media
उन्होंने कहा, 'मैंने अपनी नाराजगी जताने के लिए यह टिप्पणी की थी। मैं अपने बयान पर कायम हूं। मेरे बयान दिल से निकले थे। हालांकि अब मुझे पता चला कि मेरे बयान के एक हिस्से से सीडब्ल्यूआई, सीपीएल की छवि को नुकसान हुआ। मेरा इरादा इस टी-20 टूर्नामेंट को नुकसान पहुंचाने का नहीं था।'