क्रिस गेल के तूफानी अर्धशतक की बदौलत किंग्स ने इलेवन पंजाब ने चेन्नई सुपरकिंग्स को रविवार को मोहाली में खेले गए मुकाबले में 4 रन से मात दी। मैच में जबर्दस्त वापसी करने वाली चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी टीम के नायाब पारी खेली, लेकिन वह अपनी टीम को जीत न दिला सके।
वहीं दोनों टीमों के बीच खेला गया यह मैच कई अहम रिकॉर्ड का साक्षी बना। मैच में न सिर्फ गेल, धोनी बल्कि कई अन्य खिलाड़ियों के नाम नए कीर्तिमान स्थापित हुए, आइए जानते हैं इस मैच में बनने वाली कुछ खास रिकॉर्ड्स के बारे में।
चेन्नई सुपरकिंग्स के धाकड़ बल्लेबाज सुरेश रैना को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ बाहर बैठाया गया। हालांकि उनके नाम इस मामले में भी एक रिकॉर्ड जुड़ गया है। दरअसल उन्होंने आईपीएल में बिना ब्रेक लिए लगातार 134 मैच खेले हैं, जो अपने आप में एक नया रिकॉर्ड बन गया है।
3 of 6
क्रिस गेल और केएल राहुल
- फोटो : ipl
कैरीबियाई बल्लेबाज क्रिसे गेल ने सीएसके के खिलाफ 22 गेंदों में अपना दूसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाया। इससे पहले उन्होंने साल 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ सिर्फ 17 गेंदों पर सबसे तेज फिफ्टी बनाई थी।
किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाज आरोन फिंच ने लगातार दो मैचों में गोल्डन डक बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
5 of 6
इमरान ताहिर
- फोटो : Cricket 360
चेन्नई के स्पिन गेंदबाज इमरान ताहिर ने 35 मैचों में अपने 50 विकेट पूरे किए। उनसे तेज सिर्फ सुनील नरेन (32) और लसिथ मलिंगा (33) ही सबसे कम मैच खेलकर 50 विकेट ले पाए हैं।