फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरे वन-डे में स्टुअर्ट ब्रॉड के पिता ने रचा इतिहास, लगाई ट्रिपल सेंचुरी

Sat, 27 Oct 2018 06:18 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 27 Oct 2018 06:18 PM IST
विज्ञापन
Chris Broad completes triple century as icc Match Referee in ODI
chris broad

आईसीसी एलीट पैनल के मैच रैफरी क्रिस ब्रॉड शनिवार को यहां भारत और वेस्टइंडीज बीच खेले जा रहे तीसरे एकदिवसीय मैच के दौरान 300 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच पूरे करने वाले दूसरे मैच रैफरी बन गए हैं। इंग्लैंड के ब्रॉड ने रैफरी के तौर पर अपने करियर की शुरुआत 2004 में ऑकलैंड से की थी।

Chris Broad completes triple century as icc Match Referee in ODI
icc

इस मामले में श्रीलंका के रंजन मदुगले उनसे आगे हैं, जिन्होंने 336 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में रेफरी की भूमिका निभाई है। इस सूची में तीसरे स्थान पर न्यूजीलैंड के जेफ क्रो है जो 270 वनडे में मैच रैफरी रहे है।

Chris Broad completes triple century as icc Match Referee in ODI
जवागल श्रीनाथ - फोटो : amar ujala

भारत के जवागल श्रीनाथ ने 212 और संन्यास ले चुके श्रीलंका के रोशन महानामा ने 222 मैचों में यह भूमिका निभाई है। ब्रॉड ने इसके अलावा 98 टेस्ट मैचों में भी रेफरी की भूमिका निभाई है और वह अगले साथ टेस्ट मैचों का सैकड़ा पूरा करने वाले दूसरे रैफरी बनेंगे। यहां भी पहले स्थान पर मदुगले है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chris Broad completes triple century as icc Match Referee in ODI
chris broad

ब्रॉड ने कहा, 'इतनी लंबी अवधि तक इस खेल के साथ सक्रिय रूप से जुडे होने पर खुद को सम्मानित और अविश्वसनीय रूप से भाग्यशाली मान रहा हूं। 300 मेरे लिए सिर्फ आंकड़ा नहीं है लेकिन यह उनकी भी कहानी है जिन्होंने इसमें योगदान दिया ताकि मै अपने सपने को पूरा कर सकूं।'

विज्ञापन
Chris Broad completes triple century as icc Match Referee in ODI
stuart broad and chris broad
ब्रॉड ने 1984 से 1989 तक इंग्लैंड के लिए 25 टेस्ट और 34 एकदिवसीय मैचों में खेला है। क्रिस ब्रॉड इंग्लैंड के मौजूदा टेस्ट टीम के नियमित सदस्य तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्राड के पिता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed