फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL: सनराइजर्स-सुपरकिंग्स के बीच हाई-वोल्टेज फाइनल आज, दांव पर ये चार बड़े रिकॉर्ड

Sun, 27 May 2018 09:37 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 27 May 2018 09:37 AM IST
विज्ञापन
Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad ipl final 2018 records
विलियमसन और धोनी

आईपीएल सीजन-11 का फाइनल मुकाबला आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच होने वाले इस महा घमासान में कई बड़े रिकॉर्ड्स बनना तय है। चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद दोनों ही टीमों के पास आज के मैच में कई असाधारण कीर्तिमान स्थापित करने का सुनहरा मौका है। तो आइए जानते हैं दोनों टीमों के बीच होने वाले इस फाइनल मुकाबले में कौन से बड़े रिकॉर्ड दांव पर लगे हैं...

कीवी कप्तान के नाम बड़ी उपलब्धि

Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad ipl final 2018 records
केन विलियमसन - फोटो : ipl

आईपीएल का खिताब जीतने वाली सभी टीमों के कप्तान अब तक या तो भारतीय रहे हैं या फिर ऑस्ट्रेलियन। अगर आज सनराजइर्स हैदराबाद फाइनल मुकाबला जीतती है तो केन विलियमसन पहले ऐसे कप्तान बन जाएंगे जो ऑस्ट्रेलिया या भारत नहीं बल्कि किसी तीसरे देश से ताल्लुक रखते हैं। इससे पहले यह कारनामा सिर्फ धोनी, रोहित, गंभीर के अलावा पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शेन वॉर्न, डेविड वॉर्नर और एडम गिलक्रिस्ट ने किया है।

छक्कों की बारिश करने वाले अंबाति रायुडु

Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad ipl final 2018 records
ambati rayudu

चेन्नई सुपरकिंग्स के ओपनिंग बल्लेबाज अंबाति रायुडु इस सीजन में सर्वाधिक छक्के मारने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 15 पारियों में कुल 33 छक्के जड़े हैं। इस लिस्ट में पहले स्थान पर दिल्ली डेयरडेविल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत हैं। उन्होंने रायुडु से चार छक्के ज्यादा लगाए हैं। अगर रायुडु आज के मैच में पांच छक्के जड़ते हैं तो वह सबसे ज्यादा छक्के लगाने का अवॉर्ड अपने घर ले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धार्थ-राशिद के नाम पर्पल कैप

Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad ipl final 2018 records
राशिद खान

सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज राशिद खान और सिद्धार्थ कौल ने इस सीजन में 16-16 मैच खेलकर 21-21 विकेट चटकाए हैं। उनसे आगे किंग्स इलेवन पंजाब के गेंदबाज एंड्र्यू टाय हैं। उन्होंने इस सीजन में कुल 24 विकेट लिए हैं। अगर सिद्धार्थ-राशिद आज के मैच में तीन विकेट लेने में कामयाब होते हैं तो वे पर्पल कैप अपने नाम कर लेंगे।

विज्ञापन

धोनी के पास रोहित शर्मा के बराबरी करने का मौका

Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad ipl final 2018 records
ms dhoni

चेन्नई सुपरकिंग्स ने दो बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। वहीं रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली मुंबई इंडियंस ने तीन बार यह खिताब जीता है। अगर धोनी सनराइजर्स के खिलाफ आज का मुकाबला जीतते हैं तो वह सबसे ज्यादा आईपीएल सीजन जीतने के मामले में रोहित शर्मा की बराबरी कर लेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed