चेन्नई और मुंबई के बीच 12 मई (रविवार) को IPL 2019 का खिताबी मुकाबला हैदराबाद में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें तीन-तीन बार की चैंपियन रह चुकी हैं। दोनों ही टीमों की निगाह चौथी बार चैंपियन बनने पर होगी। गत चैंपियन चेन्नई ने क्वालीफायर 2 मुकाबले में दिल्ली को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं, मुंबई ने चेन्नई को ही हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। दस सीजन, तीन बार की चैंपियन और चार बार की उपविजेता टीम चेन्नई आठवीं बार IPL के फाइनल में जगह बनाई है। ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं पिछले सात खिताबी मुकाबले में चेन्नई का सफर कैसा रहा है?
चेन्नई है IPL इतिहास की सबसे सफल टीम, 10 सीजन में आठवीं बार खेलेगी फाइनल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेन्नई बनाम राजस्थान (2008), मुंबई
राजस्थान ने चेन्नई को हराकर IPL के पहले सीजन का खिताब अपने नाम किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 5 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए थे। जवाब में राजस्थान युसूफ पठान की नाबाद 56 रन की अर्धशतकीय पारी की बदौलत यह खिताब मुकाबला 3 विकेट से अपने नाम किया था। शेन वॉर्न की कप्तानी राजस्थान ने पहली बार खिताब जीता था।
चेन्नई बनाम मुंबई (2010), मुंबई
2008 के बाद चेन्नई ने दूसरी बार IPL के फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। चेन्नई और मुंबई के बीच खेले गए खिताबी मुकाबले में धोनी सेना ने रोहित ब्रिगेड को 22 रन से हराकर पहली बार IPL का खिताब जीता था। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए थे। जवाब में मुंबई ने 9 विकेट खोकर 146 रन की बना सकी और मैच हार गई। चेन्नई की तरफ से सुरेश रैना ने 57 रन की अर्धशतकीय पारी खेली थी।
चेन्नई बनाम बैंगलोर (2011), चेन्नई
साल 2011 में चेन्नई ने तीसरी बार फाइनल में पहुंचा और बैंगलोर को हराकर लगातार दूसरी बार IPL का खिताब अपने नाम किया। इस खिताबी मुकाबल में चेन्नई ने बैंगोलर को 58 रन से हराया था। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए थे। जवाब में बैंगलोर की टीम 8 विकेट खेकर 147 पर ही सिमट गई।
चेन्नई बनाम कोलकाता (2012), चेन्नई
चेन्नई ने चौथी बार IPL के फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। मगर इस खिताब हासिल नहीं कर सकी। फाइनल में गत विजेता चेन्नई को कोलकाता ने 5 विकेट से हराकर पहली बार IPL के खिताब पर कब्जा जमाया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने माइकल हसी (54) और सुरेश रैना (73) की शानदार पारी की बदौलत 190 रन बनाए। जवाब में कोलकाता ने 5 विकेट खोकर 2 गेंद शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया।