फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जहां ऑस्ट्रेलिया वहां बारिश, चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं छूट रहा पीछा!

Tue, 06 Jun 2017 06:38 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Tue, 06 Jun 2017 06:38 PM IST
विज्ञापन
 Champions Trophy: Smith left frustrated as rain hurts Australian chances
स्टीव स्मिथ
ऐसा लगता है कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन इंग्लैंड में होगा बारिश ऑस्ट्रेलिया का पीछा नहीं छोड़ेगी। यह सिलसिला साल 2013 से चल रहा है और 2017 में भी बदस्तूर जारी है। 2013 में खेली गई चैंपियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का मुकाबला हुआ था। उस मैच में ऑस्ट्रेलिया के 244 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड ने 51 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे तभी बारिश हो गई और मैच को रद्द करना पड़ा। इसके बाद अगले मैच में ऑस्ट्रेलिया की मैच में हार का सामना करना पड़ा और उसकी घर वापसी हो गई।

जहां ऑस्ट्रेलिया वहां बारिश, चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं छूट रहा पीछा!

 Champions Trophy: Smith left frustrated as rain hurts Australian chances
बारिश - फोटो : icc
चार साल बाद एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बारिश वही कहर ढा रही है। इस बार ऑस्ट्रेलिया के शुरुआती दोनों मैच बारिश की भेंट चढ़ गए। हालांकि कंगारू कप्तान ने खुद ही यह बात स्वीकार की कि न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच उनके हाथ से फिसलने लगा था लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ मैच उनकी मुट्ठी में था बारिश के कारण इस मैच में भी जीत उनके हाथ से निकल गई। 

जहां ऑस्ट्रेलिया वहां बारिश, चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं छूट रहा पीछा!

 Champions Trophy: Smith left frustrated as rain hurts Australian chances
डेविड वॉर्नर
बांग्लादेश द्वारा बनाए स्कोर का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलियाई पारी के 16 ओवर हो गए थे। यदि 4 ओवर और मैच चल गया होता तो ऑस्ट्रेलिया को निश्चित तौर पर दो अंक हासिल हो जाते लेकिन ऐसा नहीं हो सका। बारिश इतनी तेज हुई कि दोबारा खिलाड़ी मैदान पर नहीं उतर सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां ऑस्ट्रेलिया वहां बारिश, चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं छूट रहा पीछा!

 Champions Trophy: Smith left frustrated as rain hurts Australian chances
स् - फोटो : icc
मैच के बाद स्टीव स्मिथ ने कहा, मैच का परिणाम न निकलना निराशाजनक है। हालांकि ग्राउंड्स स्टाफ ने मैच को दोबारा शुरू किए जाने की पुरजोर कोशिश की लेकिन मैच दोबारा नहीं खेला जा सका। अंपायर्स ने एक बार कहा कि स्थानीय समयानुसार 8.30 पर मैच दोबारा शुरू होगा लेकिन उसके बाद फिर बारिश होने लगी। स्मिथ ने कहा, मौसम पर काबू कर पाना हमारे बस में नहीं है। स्मिथ ने कहा हमारे लिए समीकरण अब बहुस आसान हो गए हैं इंग्लैंड को हराओ और सेमीफाइनल में जगह पाओ।

विज्ञापन

जहां ऑस्ट्रेलिया वहां बारिश, चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं छूट रहा पीछा!

 Champions Trophy: Smith left frustrated as rain hurts Australian chances
स्टीव स्मिथ-केन विलियमसन
स्मिथ ने कहा, मैच का परिणाम भले ही नहीं निकल सका लेकिन हमारे लिए बहुत सी सकारात्मक बातें आईं। न्यूजीलैंड के खिलाफ गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी नहीं की थी लेकिन गेंदबाजों ने शानदार वापसी करते हुए बांग्लादेश को 182 रन पर ढेर कर दिया। बांग्लादेश के कप्तान मशरफे मुर्तजा बेहद निराश थे लेकिन उनकी कोशिश 2015 के विश्वकप की तरह नॉकआउट दौर में जगह बनाने की थी। 2015 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बारिश के कारण मिले एक अंक ने उनकी प्लेऑफ दौर में पहुंचने में मदद की थी। तब हमारी बारी थी इस बार ऑस्ट्रेलिया की।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed