{"_id":"59475d924f1c1ba7278b474a","slug":"champions-trophy-final-team-india-celebrates-with-pakistan-cricketers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हार के बाद पाक की खुशी में शामिल हुई टीम इंडिया, ICC भी हुई मुरीद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हार के बाद पाक की खुशी में शामिल हुई टीम इंडिया, ICC भी हुई मुरीद
Mon, 19 Jun 2017 10:43 AM IST
Amarujala.com- Presented By: पवन नाहर
Amarujala.com- Presented By: पवन नाहर
Updated Mon, 19 Jun 2017 10:43 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
भारत vs पाकिस्तान (चैंपियंस ट्रॉफी)
- फोटो : ICC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पाकिस्तान के हाथों 180 रनों की करारी मात के बाद भारत का खिताब बचाने का सपना टूट गया और पाकिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी का ताज अपने नाम किया। 339 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह ढह गई और 158 रन पर पूरी पारी ढेर हो गई।
हार के बाद पाक की खुशी में शामिल हुई टीम इंडिया, ICC भी हुई मुरीद
2 of 6
टीम इंडिया
- फोटो : ESPN
टीम इंडिया भले ही मैच हार गई हो, मगर मैच के बाद कुछ ऐसा भी हुआ, जिसने सभी का दिल जीत लिया। प्रसेंटेशन सेरेमनी के दौरान पाकिस्तान टीम को अवॉर्ड मिल रहे थे, तब टीम इंडिया के खिलाड़ी भी वहीं खड़े थे और सभी पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ हंसी-मजाक कर रहे थे।
हार के बाद पाक की खुशी में शामिल हुई टीम इंडिया, ICC भी हुई मुरीद
3 of 6
महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली
- फोटो : ICC
आईसीसी ने एक वीडियो ट्वीट किया है, जिसमें पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी शोएब मलिक के साथ भारतीय कप्तान विराट कोहली और युवराज सिंह हंसी-मजाक कर रहे हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए आईसीसी ने लिखा है- "स्पिरिट ऑफ द क्रिकेट"
विज्ञापन
विज्ञापन
हार के बाद पाक की खुशी में शामिल हुई टीम इंडिया, ICC भी हुई मुरीद
4 of 6
विराट कोहली
- फोटो : ESPN
एकतरफा फाइनल में हार का मुंह देखने के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने विजेता टीम पाकिस्तान को बधाई दी। कोहली ने कहा कि पाकिस्तान ने बेहतर क्रिकेट खेली और अपने दिन किसी भी टीम को हरा सकती है। पाकिस्तान का यह टूर्नामेंट शानदार रहा।
विज्ञापन
हार के बाद पाक की खुशी में शामिल हुई टीम इंडिया, ICC भी हुई मुरीद
5 of 6
टीम इंडिया
- फोटो : ICC
चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल में भारत का तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी जीतने का सपना भी चकनाचूर हो गया। विराट कोहली की कप्तानी में आईसीसी का पहला टूर्नामेंट खेल रही टीम इंडिया का फाइनल से पहले तक का सफर तो बेहद शानदार रहा, लेकिन खिताबी मुकाबले में टीम बिखर गई।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।