फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट को फिर मिला अपनों से धोखा, इन पर फोड़ा चौथे टेस्ट में हार का ठीकरा

Tue, 04 Sep 2018 09:00 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 04 Sep 2018 09:00 PM IST
विज्ञापन
captain Virat Kohli arrise questions Indias batting order after the loss Southampton test
विराट कोहली

इंग्लैंड के हाथों चौथे टेस्ट में 60 रन से करीबी हार झेलने वाली भारतीय क्रिकेट टीम की जमकर आलोचना हो रही है। हारने के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने खुद अपनी टीम की बल्लेबाजी ऑर्डर पर सवाल उठाए हैं। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहाः

captain Virat Kohli arrise questions Indias batting order after the loss Southampton test
विराट कोहली

चौथे टेस्ट में मिली हार से निराश कप्तान कोहली ने कहा कि टीम को इससे ज्यादा मेहनत करने की आवश्कता है, जिससे कि जीत हासिल हो सके। साथ ही उन्होंने कहा कि पूरी टीम को हार को जीत में तब्दील करने की आदत डालनी होगी।

captain Virat Kohli arrise questions Indias batting order after the loss Southampton test
विराट कोहली

हार के बाद मीडिया से बातचीत में विराट ने कहा, 'हम स्कोरबोर्ड को देखकर और कह सकते हैं कि हम केवल 30 रन या 50 रन दूर थे, लेकिन हमें यह समझना होगा कि कब हम स्थिति के बीच में हैं और कब नहीं। हम जानते हैं कि हमने अच्छा क्रिकेट खेला है लेकिन हम खुद को बार-बार नहीं कह सकते कि हमने टक्कर दी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
captain Virat Kohli arrise questions Indias batting order after the loss Southampton test
विराट कोहली

उन्होंने आगे कहा, 'जब आप स्कोर के इतने करीब आते हैं, तो लाइन को पार करने की एक कला भी होती है, जिसे हमें सीखना होगा। हमारे पास क्षमता है, यही कारण है कि हम परिणाम के करीब आ रहे हैं और हमें उस क्षमता में विश्वास है। मगर जब दबाव की स्थिति आती है तो हम इस पर प्रतिक्रिया कैसे करते हैं। इस चीज पर हमें थोड़ा सा काम करना है और हर कोई उस पर काम करने के लिए तैयार है।'

विज्ञापन
captain Virat Kohli arrise questions Indias batting order after the loss Southampton test
विराट कोहली

बता दें कि कप्तान विराट कोहली मौजूदा सीरीज में सबसे ज्यादा 544 रन बना चुके हैं, जबकि पांचवां टेस्ट मैच अभी खेलना बाकी है। फिलहाल, पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में मेजबान इंग्लैंड 3-1 से आगे हैं। वहीं, पांचवां टेस्ट 7 सितंबर से ओवल में खेला जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed