{"_id":"5d2824218ebc3e6cc60b2d74","slug":"bjp-leader-sanjay-paswan-says-ms-dhoni-can-join-bjp-after-retirement-from-cricket","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या वाकई बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं धोनी, पूर्व मंत्री ने किया डंके की चोट पर दावा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्या वाकई बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं धोनी, पूर्व मंत्री ने किया डंके की चोट पर दावा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Fri, 12 Jul 2019 01:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
एम एस धोनी-अमित शाह
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास की खबरों के बीच अब उनके बारे में नई बातें सामने आ रही हैं। कहा जा रहा कि धोनी जल्द क्रिकेट से संन्यास लेकर राजनीति की पिच पर अपनी नई पारी की शुरुआत कर सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी धोनी को पार्टी में शामिल करने की कवायद शुरू कर चुकी है। टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज रहे गौतम गंभीर के बाद भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नजर महेंद्र सिंह धोनी पर गड़ा दी है।
2 of 4
एम एस धोनी
- फोटो : social Media
पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता संजय पासवान ने इंडिया टूडे से बातचीत में दावा किया है कि महेंद्र सिंह धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से जल्द संन्यास लेकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उनकी धोनी से कई बार मुलाकात और बातचीत भी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट के जरिए देश की बहुत सेवा कर ली है। अब उन्हें क्रिकेट से संन्यास लेकर समाज और देश सेवा के लिए राजनीति में आना चाहिए। पासवान ने दावा किया है कि वह धोनी के लगातार संपर्क में हैं, उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही इस बारे में फैसला लेंगे।
3 of 4
Amit Shah meets Mahendra Singh Dhoni
मालूम हो कि लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनसंपर्क के जरिए देश की महत्वपूर्ण हस्तियों से मुलाकात की थी, इस अभियान को पार्टी ने 'संपर्क फॉर समर्थन' नाम दिया था। इस अभियान के तहत भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह ने महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात की थी और उन्हें मोदी सरकार की उपलब्धियों और अपनी पार्टी के विचारों से भी अवगत कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Gautam Gambhir
- फोटो : PTI
महेंद्र सिंह धोनी की ओर से फिलहाल इस बारे में कोई भी बयान नहीं आया है। भाजपा से कई क्रिकेट खिलाड़ी पहले से भी जुड़े रहे हैं। पंजाब में कांग्रेस के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पहले भाजपा में ही थे और टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने भी लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा का दामन थामा और वह पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर संसद भवन पहुंचे हैं। कीर्ति आजाद, चेतन चौहान जैसे नाम भी भाजपा से जुड़े रहे हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।