{"_id":"5be9692abdec22174c7df761","slug":"bharat-matrimony-ropes-in-ms-dhoni-as-brand-ambassador","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी कराएंगे महेंद्र सिंह धोनी! अब खोजेंगे आपका जीवनसाथी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
शादी कराएंगे महेंद्र सिंह धोनी! अब खोजेंगे आपका जीवनसाथी
Mon, 12 Nov 2018 05:21 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 12 Nov 2018 05:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
dhoni shadi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑनलाइन शादियों के रिश्ते ढूंढने की सेवा देने वाली कंपनी भारत मैट्रिमोनी ने क्रिकेट खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी को अपना ब्रांड एम्बेस्डर बनाया है। सोमवार को कंपनी ने जानकारी दी कि वह जल्द ही धोनी की मौजूदगी वाला एक विज्ञापन अभियान शुरू करेगी। यह विज्ञापन प्रिंट, रेडियो, टेलीविजन एवं होर्डिंगों पर दिखाई देगा।
2 of 5
एमएस धोनी
इस बारे में कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुरुगवेल जानकीरमण ने कहा, 'हमें धोनी के साथ जुड़कर गर्व महसूस हो रहा है। हमें इसलिए भी अच्छा लग रहा है क्योंकि धोनी देश के लाखों युवाओं की प्रेरणा हैं।'
3 of 5
ms dhoni ans sakshi
धोनी ने कंपनी के साथ अपने जुड़ने के बारे में कहा, 'भारत मैट्रिमोनी सबसे भरोसेमंद और सफल ब्रांड है, जिसने पिछले 18 सालों में करोड़ों भारतीयों को अपना जीवनसाथी चुनने में मदद की है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ms dhoni
ऋति स्पोर्ट्स के चेयरमैन अरुण पांडे ने कहा, 'यह निश्चित ही अच्छी साझेदारी है। सबसे बड़ी बात यह है कि लोगों का इस कंपनी पर भरोसा है और हम खुश है कि यह कंपनी तरक्की करती आई है। मुझे विश्वास है कि धोनी के जुड़ने से कंपनी को आने वाले समय में काफी मदद मिलेगी कि वह अपना स्तर और ऊपर ले जाए।'
विज्ञापन
5 of 5
ms dhoni
बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी इस समय क्रिकेट एक्शन से दूर हैं। वह अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन-डे सीरीज में खेलेंगे। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन वन-डे मैच खेलेगी। यह मैच क्रमश: 12 जनवरी 2019, 15 जनवरी 2019 और 18 जनवरी 2019 को खेले जाएंगे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।