फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL के इस मैच ने थंपी को दिलाई टीम इंडिया में जगह, धोनी के लिए देखा है यह सपना

Wed, 06 Dec 2017 12:31 PM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Wed, 06 Dec 2017 12:31 PM IST
विज्ञापन
basil thampi Long time dream is to bowl when MS Dhoni is keeping
बेसिल थंपी - फोटो : IPLt20

राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने श्रीलंका के खिलाफ आगामी टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए टीम इंडिया में कई युवाओं को मौका देकर क्रिकेट फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। इनमें से एक बड़ा गिफ्ट केरल के तेज गेंदबाज बेसिल थंपी भी हैं। थंपी तब चर्चाओं में आए, जब उन्होंने पिछले साल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया। इसके बाद जल्द ही उन्हें आईपीएल में गुजरात लायंस की तरफ से खेलने का मौका मिला, जहां उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करके अपनी छाप छोड़ी।

basil thampi Long time dream is to bowl when MS Dhoni is keeping
बासिल थंपी - फोटो : IPL official web

हाल ही में पीटीआई से बातचीत में थंपी ने खुलासा किया था कि उन्हें टीम इंडिया में मौका मिलने की उम्मीद नहीं थी। उनका मानना है कि टीम इंडिया में मौका मिलना शानदार अवसर है और उनका सपना सच होने के बेहद करीब है। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले एक या डेढ़ सालों में बतौर गेंदबाज उनके अंदर काफी सुधार आया है।

basil thampi Long time dream is to bowl when MS Dhoni is keeping
बासिल थंपी - फोटो : ipl official web

बेसिल थंपी ने कहा, 'टीम इंडिया में सिलेक्शन की मुझे बहुत खुशी है और काफी गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। मुझे इसकी जानकारी केसीए सचिव जयेश जॉर्ज से मिली थी। यह बड़ा पल क्योंकि मेरा हमेशा से सपना रहा है कि देश का प्रतिनिधित्व करूं। पिछले एक वर्ष में बतौर गेंदबाज मेरा विश्वास काफी बढ़ा है और उम्मीद करता हूं कि श्रीलंका के खिलाफ मौके को भुना सकूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
basil thampi Long time dream is to bowl when MS Dhoni is keeping
रोहित शर्मा - फोटो : PTI

थंपी ने अपनी गेंदबाजी सुधारने के लिए एमआरएफ पेस एकेडमी में काफी समय बिताया। एकेडमी के चीफ ऑपरेटर ग्लेन मैक्ग्रा का उनके करियर पर काफी प्रभाव रहा है। थंपी बताते हैं कि मैक्ग्रा ने उनका काफी विश्वास बढ़ाया और उनके सभी प्रयास काम कर रहे हैं। थंपी ने कहा, 'मैक्ग्रा ने मुझे सलाह दी कि गेंदबाजी करते समय कभी गति नहीं कम होने देना है। मैंने यह बात ध्यान रखी। मैंने उनसे काफी बातचीत की और बहुत कुछ सीखा।' थंपी मानते हैं कि आईपीएल उनके करियर का टर्निंग पॉइंट रहा। रोहित शर्मा और किरोन पोलार्ड जैसे दिग्गज बल्लेबाजों को गेंदबाजी करने से उन्हें काफी विश्वास मिला।

विज्ञापन
basil thampi Long time dream is to bowl when MS Dhoni is keeping
एमएस धोनी - फोटो : twitter

थंपी का सपना है कि वो जब गेंदबाजी करें तो एमएस धोनी को विकेटकीपिंग करते देखना चाहते हैं। अब श्रीलंका के खिलाफ उनका यह सपना सच हो सकता है। थंपी ने कहा, 'आईपीएल मेरे करियर का टर्निंग पॉइंट रहा। मुंबई इंडियन्स के खिलाफ मुकाबले में मैंने करीब 10 गेंदे यॉर्क लेंथ पर डाली। इससे मुझ पर ध्यान दिया गया। मैं चाहता हूं कि जब गेंदबाजी करूं तो एमएस धोनी विकेटकीपिंग करें। यह लंबे समय का सपना है, जो सच होने के करीब है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed