फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बांग्लादेश के खिलाफ वेस्टइंडीज का अद्भुत रिकॉर्ड, टीम इंडिया भी नहीं कर पाई आज तक ऐसा

Thu, 05 Jul 2018 11:00 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली Updated Thu, 05 Jul 2018 11:00 AM IST
विज्ञापन
bangladesh all out on 42 runs against west indies in first test
west indies

बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच सर विवियन रिचर्डस स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन बड़ा उलटफेर देखने को मिला। कैरीबियाई टीम ने मैच के पहले दिन बुधवार को बांग्लादेश को अब तक के सबसे कम स्कोर पर ऑलआउट कर दिया। बांग्लादेश की टीम पहली पारी में 18.4 ओवरों में महज 43 रनों पर ढेर हो गई। यह टेस्ट में बांग्लादेश का एक पारी में न्यूनतम स्कोर है।



बांग्लादेश की तरफ से  लिटन दास ने सबसे ज्यादा 25 रन बनाए। दास के अलावा कोई और बल्लेबाज कोई भी बल्लेबाज अपने स्कोर को दोहरे अंकों में तब्दील नहीं कर सका। बांग्लादेशी टीम के चार खिलाड़ी तो बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए।

bangladesh all out on 42 runs against west indies in first test
west indies

वहीं वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की बात करें तो कैरीबियाई टीम की तरफ से केमार रोच ने सबसे ज्यादा पांच विकेट चटकाए। उन्होंने पांच ओवर में सिर्फ आठ रन देकर पांच बल्लेबाजों को क्रीज से चलता किया। मिग्युएल कमिंस को तीन सफलताएं मिलीं और जेसन होल्डर के खाते में दो विकेट आए।

bangladesh all out on 42 runs against west indies in first test
west indies

इससे पहले बांग्लादेश का न्यूनतम स्कोर 62 रन था, जो उसने श्रीलंका के खिलाफ 2007 में बनाया था। वैसे टेस्ट की एक पारी के न्यूनतम स्कोर का अनचाहा रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाम है। कीवी टीम इंग्लैंड के खिलाफ 1955 में 26 रनों पर ढेर हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
bangladesh all out on 42 runs against west indies in first test
bangladesh

दूसरे दिन का खेत खत्म होने तक वेस्टइंडीज ने पहली पारी में दो विकेट के नुकसान पर 201 रन बना लिए हैं और बांग्लादेश पर 158 रन की लीड चढ़ा दी है।

विज्ञापन
bangladesh all out on 42 runs against west indies in first test
west indies

बता दें कि कभी टेस्ट क्रिकेट में अव्वल रहने वाली कैरीबियाई टीम का रैंकिंग में हाल काफी बुरा है। वेस्टइंडीज दसवें पायदान की जिम्बाब्वे से सिर्फ एक पायदान ऊपर नौवें स्थान पर है। वहीं रैंकिंग में बांग्लादेश वेस्टइंडीज से एक स्थान ऊपर आठवें पायदान पर है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed