ऑस्ट्रेलियाई टीम ने रविवार को दूसरे वनडे में भारत को 51 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए स्टीव स्मिथ (104) के शतक से चार विकेट पर 389 रन बनाए।
2 of 6
स्टीव स्मिथ
- फोटो : twitter@cricketcomau
स्मिथ के अलावा डेविड वार्नर (83) और मार्नस लाबूशाने (70) और ग्लेन मैक्सवेल ने 63 रनों का योगदान दिया। इसके जवाब में भारतीय टीम नौ विकेट पर 338 रन ही बना सकी। कप्तान विराट कोहली (89 रन) और केएल राहुल (76 रन) ने अर्धशतकीय पारी खेली।
3 of 6
विराट कोहली
- फोटो : social media
मालूम हो कि पहले वनडे में भारत को 66 रन से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में आइए जानते हैं कि सीरीज गंवाने के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने क्या कहा? भारतीय कप्तान विराट कोहली ने गेंदबाजों पर हार का ठीकरा फोड़ा है।
4 of 6
विराट कोहली
- फोटो : social media
विराट ने कहा कि, उन्होंने हमें पूरी तरह से पछाड़ दिया। मुझे लगता है कि हम गेंद से उतने प्रभावी नहीं थे, हम लगातार उस लाइन और लेंथ से गेंदबाजी नहीं कर पाए जिसके साथ करनी थी और उनका बल्लेबाजी क्रम मजबूत है। वे हालात और मैदान के कोणों को काफी अच्छी तरह समझते हैं।
5 of 6
हार्दिक पांड्या
- फोटो : twitter@BCCI
विराट ने आगे कहा कि, मैं और राहुल बात कर रहे थे कि अगर हम 40-41 ओवर तक खेलते रहे और अंतिम 10 ओवर में 100 रन भी बनाने हैं तो हार्दिक पांड्या के आने से हम रन बना सकते हैं, यह हमारी रणनीति थी लेकिन उन्होंने जो दो कैच लपके उन्होंने रुख बदल दिया।