फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AUSvIND: विराट के खेल पर फिंच का बड़ा बयान, IPL में कोहली की कप्तानी में ही खेलते हैं आरोन

Thu, 26 Nov 2020 03:53 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 26 Nov 2020 03:53 PM IST
विज्ञापन
AUSvIND: Indian skipper Virat Kohli is all time great batsman says Aussie skipper Aaron Finch
विराट कोहली औऱ आरोन फिंच - फोटो : ट्विटर

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने गुरूवार को कहा कि भारत के पास वन-डे टीम में रोहित शर्मा की जगह लेने के लिए कई बेहतरीन बल्लेबाज है। रोहित चोट के कारण टीम से बाहर हैं। रोहित को आईपीएल के दौरान चोट लगी थी जो अब 17 दिसंबर से शुरू हो रही टेस्ट श्रृंखला में ही खेल पाएंगे, उनकी गैर मौजूदगी में शिखर धवन के साथ पारी की शुरुआत मयंक अग्रवाल कर सकते हैं।

AUSvIND: Indian skipper Virat Kohli is all time great batsman says Aussie skipper Aaron Finch
- फोटो : अमर उजाला

आरोन फिंच ने श्रृंखला के पहले मैच से पूर्व वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 'वह बेहतरीन खिलाड़ी है और हमारे खिलाफ काफी कामयाब भी रहा है। रोहित की चोट दुर्भाग्यपूर्ण है। आप हमेशा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के खिलाफ खेलना चाहते हैं, लेकिन उसकी जगह जो भी लेगा, शायद मयंक जो खुद भी शानदार फॉर्म में है, उसकी जगह लेने के लिए भारत के पास मयंक के रूप में एक और बेहतरीन खिलाड़ी है।'

AUSvIND: Indian skipper Virat Kohli is all time great batsman says Aussie skipper Aaron Finch
आरोन फिंच - फोटो : twitter@IPL

आरोन फिंच आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर में विराट कोहली की कप्तानी में खेलते हैं, उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने भारतीय कप्तान के खेल में कमजोरियों पर गौर किया, उन्होंने कहा, 'उसमें बहुत कमजोरियां है ही नहीं। उसका रिकॉर्ड देखिए। हमें उसके विकेट की तलाश में रहना होगा। वह एकदिवसीय क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
AUSvIND: Indian skipper Virat Kohli is all time great batsman says Aussie skipper Aaron Finch
आरोन फिंच - फोटो : ट्विटर

चोटिल हरफनमौला मिचेल मार्श की गैरमौजूदगी के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान अपनी टीम से संतुष्ट हैं, उनके पास मार्श, ग्लेन मैक्सवेल और मार्कस स्टोइनिस के रूप में तीन हरफनमौला हैं। उन्होंने कहा, 'हमारी टीम इस समय काफी संतुलत है। मैक्सवेल टी-20 क्रिकेटमें कमाल कर सकता है और उसकी गेंदबाजी में काफी सुधार आया है। स्टोइनिस ने भी अनुभव के साथ डैथ ओवरों में शानदार गेंदबाजी सीख ली है।'

विज्ञापन
AUSvIND: Indian skipper Virat Kohli is all time great batsman says Aussie skipper Aaron Finch
फिंच विराट - फोटो : file

कोरोना महामारी के बीच जैव सुरक्षित माहौल में हो रहे क्रिकेट के दौरान फिंच ने खिलाड़ियों की देखभार और उनके कार्यभार के प्रबंधन पर जोर दिया। उन्होंने कहा, 'यह ध्यान देना जरूरी है कि वे शारीरिक और मानसिक रूप से कैसा महसूस कर रहे हैं। सभी की तैयारियां और कार्यभार अलग है और उनका प्रबंधन जरूरी है।' इस श्रृंखला के दौरान स्टेडियमों में सीमित संख्या में दर्शकों की वापसी होगी, जिसे लेकर फिंच काफी उत्साहित हैं। आखिरी बार हमने लंबे समय पहले दर्शकों के सामने खेला था। हम काफी रोमांचित हैं और इसके लिए लोगों ने काफी मेहनत की है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed