ऑस्ट्रेलिया को फॉलोआन देने के बाद टेस्ट शृंखला में भारत की जीत की संभावना प्रबल है लेकिन पीटर हैंड्सकॉम्ब का कहना है कि सोमवार को चौथे टेस्ट मैच के आखिरी दिन उनकी टीम आत्मसम्मान के लिए ड्रॉ कराने की कोशिश करेगी।
आखिरी मैच में इज्जत बचा पाएगी ऑस्ट्रेलिया! आत्मसम्मान के लिए बनाया यह खास प्लान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या है मैच की स्थिति?
भारतीय टीम की हालत बेहद मजबूत नजक आ रही है। वह जीत की ओर बढ़ती दिख रही है। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने फॉलोऑन मिलने के बाद अपनी दूसरी पारी में स्टम्प्स तक बिना कोई विकेट गंवाए छह रन बनाए हैं। अब मैच के आखिरी दिन अगर भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के 10 विकेट गिरा देता है तो 3-1 से सीरीज अपने नाम कर इतिहास रचेगा।
मैच में बारिश का भी खलल है। ऐसे में अगर पूरा पांचवा दिन ही पानी से धुल जाता है या मैच ड्रॉ हो जाता है तो उस स्थिति में भी भारत 2-1 से टेस्ट सीरीज अपने नाम कर ऑस्ट्रेलिया में पहली बार कोई टेस्ट सीरीज जीतेगा।
भारत को पहली पारी में दूसरी श्रेष्ठ बढ़त
भारतीय टीम ने इस मैच में पहली पारी में 322 रन की बढ़त हासिल की जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसकी दूसरी श्रेष्ठ बढ़त है। इससे पहले टीम इंडिया ने 1988 में कोलकाता के ईडन गार्डन में खेले गए टेस्ट में 400 रन की बढ़त ली थी।
मेलबर्न में खेले गए पिछले टेस्ट में भारत ने 292 रन की बढ़त ली थी जोकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसकी चौथी सबसे बड़ी बढ़त थी। ऑस्ट्रेलिया में दो बड़ी बढ़त इसी सीरीज में मिली हैं।
कानपुर के प्रतिभावान चाइनामैन बॉलर कुलदीप यादव ने 99 रन देकर पांच विकेट लिए जोकि ऑस्ट्रेलिया में किसी बाएं हाथ के मेहमान स्पिनर का दूसरा श्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले जॉनी वार्डल ने 1955 में 79 रन देकर पांच विकेट लिए थे।