पाकिस्तान के हाथों दूसरे टेस्ट में 373 रन की करारी शिकस्त झेलना ऑस्ट्रेलिया को भारी पड़ा है। आईसीसी की ताजा टेस्ट टीम रैंकिंग में कंगारुओं को दो स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है। बता दें कि अबुधाबी में खेले गए दूसरे टेस्ट को जीतकर पाक ने दो मैचों की सीरीज 1-0 से अपने नाम की।
पाक के हाथों 373 रन की हार से ऑस्ट्रेलिया को हुआ बड़ा नुकसान, रैंकिंग में इतने स्थान फिसली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया की टीम अब पांचवें स्थान पर खिसक गई है। इससे पहले वह तीसरे स्थान पर काबिज थी। मगर 373 रन के अंतर की हार से कंगारू टीम को भारी नुकसान हुआ है। विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर काबिज है।
ऑस्ट्रेलिया ने 106 अंकों के साथ टेस्ट सीरीज की शुरुआत की थी और वो द. अफ्रीका से सिर्फ कुछ दशमलव के अंतर से पीथे थी, लेकिन इस हार के बाद अब ऑस्ट्रेलिया के 102 अंक हो गए हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम अब न्यूजीलैंड से मामूली रूप से पीछे है।
BREAKING: Australia slide two places to fifth in the @MRFWorldwide ICC Test Team Rankings following a 1-0 series loss. Pakistan remain seventh but gain seven points to reduce gap to Sri Lanka.
➡️ https://t.co/IWiJpu7J1r pic.twitter.com/tEfYyL8XeN
वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान को इस जीत के बाद अंकों के लिहाज से काफी फायदा हुआ है। पाकिस्तान को इस जीत के चलते सात अंका का फायदा हुआ है। पहले पाकिस्तान के 88 अंक थे लेकिन अब उनके 95 अंक हो गए हैं।
हालांकि इस सीरीज जीत के बाद भी पाकिस्तान आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में सातवें स्थान पर ही रहेगा। अगर पाकिस्तान इस सीरीज को 2-0 से जीत जाता तो वो श्रीलंका को पीछे छोड़कर छठे स्थान पर कब्जा जमा सकता था।