फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारतीय गर्लफ्रेंड से सगाई करने वाले विदेशी खिलाड़ी का बड़ा फैसला, देते रहेंगे इस टीम को सेवा

Tue, 03 Mar 2020 01:42 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 03 Mar 2020 01:42 PM IST
विज्ञापन
Australia all rounder Glenn Maxwell joins Lancashire for T20 Blast
ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन - फोटो : social Media

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को इंग्लैंड की काउंटी टीम लंकाशायर ने 28 मई से यहां शुरू हो रहे टी-20 ब्लास्ट क्रिकेट टूर्नामेंट के अगले सत्र के लिए एक बार फिर अनुबंधित किया है। क्लब ने घोषणा की कि 31 साल का यह क्रिकेटर नॉर्थ ग्रुप के कम से कम पहले आठ मैचों में खेलेगा और फिर राष्ट्रीय टीम के साथ जुड़ने के लिए ऑस्ट्रेलिया लौट जाएगा।

Australia all rounder Glenn Maxwell joins Lancashire for T20 Blast
ग्लेन मैक्सवेल - फोटो : सोशल मीडिया

टी-20 के सबसे विध्वंसक खिलाड़ियों में से एक मैक्सवेल लंकाशायर लाइटनिंग के पांच घरेलू मैचों में खेलेंगे। टीम अपना पहला घरेलू मैच 29 मई को नार्थेंट्स स्टीलबैक्स के खिलाफ खेलेगी। मैक्सवेल ने नए अनुबंध पर हस्ताक्षर के बाद कहा, ‘पिछला सत्र मेरे लिए सबसे अच्छे सत्र में से एक रहा और मैं 2020 में एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में वापसी के लिए इंतजार नहीं कर सकता।’

Australia all rounder Glenn Maxwell joins Lancashire for T20 Blast
ग्लेन मैक्सवेल - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा, ‘हम बेहद दुर्भाग्यशाली रहे कि नॉर्थ ग्रुप में दबदबा बनाने के बावजूद क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़ पाए (पिछले सत्र में) और मैं ड्रेसिंग रूम में मौजूद प्रतिभा से काफी प्रभावित हूं। मुझे यकीन है कि हम 2019 में क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के प्रदर्शन में सुधार कर पाएंगे।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Australia all rounder Glenn Maxwell joins Lancashire for T20 Blast
ग्लेन मैक्सवेल - फोटो : अमर उजाला

याद हो कि 26 फरवरी को मैक्सवेल ने भारतीय मूल की गर्लफ्रेंड विनी रमन से सगाई की थी। दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे। हालांकि दोनों ने शादी को लेकर अभी कोई खुलासा नहीं किया है। 26 वर्षीय विनी का नाता भारत से है हालांकि उनका जन्म ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में हुआ था।

विज्ञापन
Australia all rounder Glenn Maxwell joins Lancashire for T20 Blast
- फोटो : social Media

पिछले साल अक्तूबर में मैक्सी ने मानसिक अस्वस्थता की वजह से क्रिकेट से छह-सात हफ्ते का ब्रेक ले लिया था। इसके बाद उन्होंने अपनी प्रेमिका का नाम लेते हुए बताया था कि उन्होंने ही पहली बार मुझमें बदलाव को महसूस किया था। मैक्सवेल ने कहा था कि विनी के कहने पर ही मुझे इसके बारे में पता चला था, एक वही थी जो मेरे साथ मुश्किल वक्त में भी खड़ी रही थी, इसलिए मुझे उसका धन्यवाद देना चाहिए था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed