फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पचास की उम्र तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना चाहता है ये कंगारू क्रिकेटर

Tue, 03 Oct 2017 08:27 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Tue, 03 Oct 2017 08:27 PM IST
विज्ञापन
At age of 46 Brad Hogg Still want to represent Australia
ब्रैड हॉग - फोटो : getty
ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच 7 अक्टूबर से शुरु हो रही टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में 38 वर्षीय आशीष नेहरा की वापसी हुई है। चयनकर्ताओं के इस पर लोगों को ताज्जुब हो रहा है लेकिन दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया के पूर्व चाइनामैन गेंदबाज ब्रैड हॉग अगले बिग बैश सीजन में मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं। 


 

पचास की उम्र तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना चाहता है ये कंगारू क्रिकेटर

At age of 46 Brad Hogg Still want to represent Australia
जोंस और हॉग
6 फरवरी 1971 को जन्मे बैड हॉग एक बार फिर ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी करने की कोशिश में जुटे हैं। उनकी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की फिलहाल कोई योजना नहीं है। हॉग फिलहाल भारत में हैं और ऑस्ट्रेलिया भारत के बीच खेली जा रही सीरीज में कॉमेन्ट्रेटर की भूमिका अदा कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही उनके घुटने का ऑपरेशन हुआ है यदि ऐसा न होता तो वो घरेलू क्रिकेट में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की ओर से एक और प्रथम श्रेणी सीजन में अपनी चमक बिखेरते दिखाई देते। 

 

पचास की उम्र तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना चाहता है ये कंगारू क्रिकेटर

At age of 46 Brad Hogg Still want to represent Australia
ब्रैड हॉग - फोटो : getty
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अपने संन्यास की अटकलों को खारिज करते हुए हॉग ने कहा, मैं अपनी बढ़ती उम्र को लेकर बिलकुल भी परेशान नहीं हूं। मैं अभी भी वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलने की फिराक में हूं। उन्होंने कहा मैं कभी भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा नहीं करूंगा क्योंकि अपने देश का प्रतिनिधित्व करना गौरव की बात होती है। यदि मैं अच्छा प्रदर्शन कर रहा हूं तो मैं कभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा नहीं कहूंगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

पचास की उम्र तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना चाहता है ये कंगारू क्रिकेटर

At age of 46 Brad Hogg Still want to represent Australia
ब्रैड हॉग - फोटो : getty
दुनियाभर में टी-20 क्रिकेट लीग के आने से खिलाड़ियों को उनके क्रिकेट करियर को बढ़ाने में मदद मिली है। टीम इंडिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए वापसी करने वाले आशीष नेहरा भी इसी का उदाहरण हैं।  हॉग ने आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व 44 साल की उम्र में साल 2014 में किया था। लेकिन हॉग को लगता है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गेंदबाजी करने के लिए वो पूरी तरह फिट हैं। वो लगातार बिग बैश लीग में खेल रहे हैं और आईपील के दसवें सीजन में भी केकेआर के लिए खेलते दिखाई दिए थे।

 
विज्ञापन

पचास की उम्र तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना चाहता है ये कंगारू क्रिकेटर

At age of 46 Brad Hogg Still want to represent Australia
ब्रैड हॉग - फोटो : getty
हॉग ने कहा, यदि उन्हें ऑस्ट्रेलिया की ओर से खेलने का मौका फिर मिलेगा तो वो मैदान पर फिर उतरेंगे। उन्होंने ये भी कहा कि यदि आप ने काफी समय पहले रिटायरमेंट से लिया तो फिर वापसी करना मुश्किल होता है। यदि मैंने अभी खेलना बंद कर दिया तो फिर मुझे ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने का मौका दोबारा नहीं मिलेगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed