{"_id":"5b2485c04f1c1b694d8b6b3b","slug":"asgar-stanikzai-statement-after-lose-historic-test-match-against-team-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अफगानी खिलाड़ियों की ईद हुई फीकी, 2 दिन में घुटने टेकने वाली टीम के कप्तान ने बयां किया दर्द","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अफगानी खिलाड़ियों की ईद हुई फीकी, 2 दिन में घुटने टेकने वाली टीम के कप्तान ने बयां किया दर्द
Sat, 16 Jun 2018 09:14 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 16 Jun 2018 09:14 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
afghanistan cricket team
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया ने ऐतिहासिक टेस्ट के दूसरे दिन चायकाल के बाद अफगानिस्तान को एक पारी और 262 रन के विशाल अंतर से हराकर इतिहास रचा। मेजबान टीम ने टेस्ट में डेब्यू करने वाली अफगानिस्तान को फॉलोऑन खिलाते हुए दूसरी पारी में 38.4 ओवर में 103 रन पर समेट दिया। इससे पहले टीम इंडिया ने 474 रन बनाने के बाद अफगानिस्तान को पहली पारी में 109 रन पर ऑलआउट कर दिया था।
2 of 5
afghanistan cricket team
यह भारत में पहला ऐसा टेस्ट है जो सिर्फ दो दिनों के भीतर ही समाप्त हो गया। हालांकि एशिया में यह दूसरा जबकि विश्व में 21वां मौका है जब कोई टेस्ट दो दिन के अंदर समाप्त हो गया।अफगानिस्तान एक ही दिन में दो बार ऑलआउट होने वाली विश्व की चौथी टीम बन गई है।
3 of 5
afghanistan cricket team
इस हार का सबसे गहरा सदमा अफगानिस्तान के कप्तान असगर स्टैनिकजई को लगा है। दूसरी पारी में अपनी टीम के लिए 25 रन की पारी खेलने वाले स्टैनिकजई ने कहा कि उन्हें कभी उम्मीद नहीं थी कि अफगानिस्तान की टीम सिर्फ दो दिन में घुटने टेक देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
india afghanistan
हार के बाद अफगानिस्तान के कप्तान स्टैनिकजई ने कहा, 'मैं इस बात से हैरान हैं कि यह टेस्ट मैच दो दिन में ही खत्म हो गया। हमारी टीम अच्छी है। गेंदबाजों ने काफी हद तक प्रदर्शन अच्छा किया, लेकिन बल्लेबाजी में हम पूरी तरह फ्लॉप हुए हैं। हम अपनी कमजोरियों पर काम करना।
विज्ञापन
5 of 5
india afghanistan
गौरतलब है कि अफगानिस्तान की टीम ने हाल में बांग्लादेश को तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 3-0 से सफाया किया था। इस जीत से उसका मनोबल काफी ऊचा था। उसे उम्मीद थी कि उसकी टीम मेजबान भारत को टेस्ट मैच में कड़ी टक्कर देगी लेकिन ऐसा हो नहीं सका।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।