{"_id":"5bb9f450867a5514c57ae07e","slug":"arjun-tendulkar-took-five-wickets-in-domestic-cricket","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अर्जुन में पहली बार नजर आई पिता सचिन तेंदुलकर जैसी काबिलियत, क्रिकेट में गेंदबाजी से मचाया कोहराम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अर्जुन में पहली बार नजर आई पिता सचिन तेंदुलकर जैसी काबिलियत, क्रिकेट में गेंदबाजी से मचाया कोहराम
Mon, 08 Oct 2018 05:22 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 08 Oct 2018 05:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सचिन तेंदुलकर-अर्जुन तेंदुलकर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शानदार गेंदबाजी की वजह से वीनू माकंद ट्रॉफी में मुंबई ने गुजरात की टीम को रौंद दिया। अर्जुन इन दिनों वीनू माकंड अंडर-19 ट्रॉफी में मुंबई की तरफ से खेल रहे हैं और इस ट्रॉफी में गुजरात के खिलाफ खेलते हुए अर्जुन तेंदुलकर ने 5 विकेट हासिल किए।
2 of 5
अर्जुन तेंदुलकर
सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर से पूरी दुनिया को बड़ी उम्मीदें हैं और इस बार अर्जुन उन उम्मीदों पर खरे उतरे हैं। अर्जुन की बदौलत वीनू माकंद ट्रॉफी में मुंबई ने गुजरात की टीम को 9 विकेट से रौंद दिया।
3 of 5
सचिन तेंदुलकर-अर्जुन तेंदुलकर
अर्जुन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 8.2 ओवरों में 30 रन देकर पांच विकेट झटके। अर्जुन तेंदुलकर ने दत्तेश शाह (0), प्रियेश (1), एलएम कोचर (8) जयमीत पटेल (26) और ध्रुवांग पटेल (6) के विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अर्जुन तेंदुलकर
इस साल जुलाई में श्री लंका दौरे पर गई भारत की अंडर 19 टीम में अर्जुन भी शामिल थे लेकिन वह खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। उन्होंने केवल 3 विकेट लिए थे और 14 रन बना पाए थे। इसके बाद उनके सिलेक्शन पर भी सवाल उठाए गए थे। अर्जुन ने अपने प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद कर दिया है।
विज्ञापन
5 of 5
अर्जुन तेंदुलकर
मैच में मुंबई की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। अर्जुन की वजह से मुंबई ने गुजरात की टीम को मात्र 142 रनों पर समेट दिया। गुजरात की सीनियर टीम के कोच विजय पटेल ने कहा, 'अर्जुन ने बहुत अच्छी गेंदबाजी की। वह ब्रिलियंट खिलाड़ी हैं।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।