{"_id":"5b6ab68b4f1c1b913e8b5d52","slug":"arjun-tendulkar-enjoys-lunch-with-danielle-wyatt-photo-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विराट कोहली की 'दीवानी' संग दिखे सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन, फोटो हुआ वायरल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विराट कोहली की 'दीवानी' संग दिखे सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन, फोटो हुआ वायरल
Wed, 08 Aug 2018 02:53 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 08 Aug 2018 02:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अर्जुन तेंदुलकर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन लगातार चर्चाओं का केंद्र बने हुए हैं। अर्जुन तेंदुलकर ने हाल ही में इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर डेनियल याट के साथ लंदन में लंच किया और इसका फोटो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया जो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
अर्जुन ने पिछले महीने श्रीलंका अंडर-19 के खिलाफ अनाधिकृत यूथ टेस्ट में अपना डेब्यू किया था। वैसे, कई बार डेनियल याट और अर्जुन तेंदुलकर की फोटोज सोशल मीडिया पर देखने को मिल चुकी है। याद हो कि यह वही डेनियल याट हैं, जिन्होंने चार साल पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को सोशल मीडिया पर शादी का खुला प्रस्ताव दिया था।
3 of 5
अर्जुन तेंदुलकर और डेनियल याट
बहरहाल, इस समय डेनियल याट इंग्लैंड में चल रही किआ सुपर लीग टी-20 टूर्नामेंट में व्यस्त हैं जबकि अर्जुन इस समय कुछ नहीं कर रहे हैं और वह लंदन में छुट्टियां बिता रहे हैं। बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ डेब्यू करने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन ने दो मैचों की चार पारियों में कुल 3 विकेट चटकाए। बल्ले से उनका प्रदर्शन प्रभावी नहीं रहा था। वह अपने डेब्यू मैच में बिना खाता खोले आउट हुए जबकि दूसरे मैच में सिर्फ 14 रन बना सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ravi shastri and arjun tendulkar
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई के ऑफ सीजन कैंप में जगह नहीं मिली है जबकि हिस्सा लेने वालो की सूची में चयनकर्ताओं ने 7 अधिक लोगों के नाम जोड़े हैं। पूर्व भारतीय कप्तान सचिन तेंदुलकर के 18 वर्षीय बेटे अर्जुन तेंदुलकर को कैंप में शामिल नहीं करने के फैसले ने कई लोगों को हैरान कर दिया है।
विज्ञापन
5 of 5
अर्जुन तेंदुलकर
बता दें कि मुंबई के ऑफ सीजन कैंप में रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे और शार्दुल ठाकुर जैसे इंटरनेशनल क्रिकेटर्स की मौजूदगी भी रहेगी। वैसे, जिन 7 खिलाड़ियों के नाम इस कैंप में जोड़े गए हैं, वो इस प्रकार हैं- शशांक सिंह, शुभम रंजने, अल्पेश रामजनी, अंकित सोनी, आदित्य धूमल, परीक्षित वाल्सिंगकर और प्रसाद पवार।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।