फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनुष्का के सामने फैंस बोले- कोहली...कोहली... फिर बॉलीवुड एक्ट्रेस ने कही दिल जीतने वाली बात

Tue, 04 Sep 2018 08:52 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 04 Sep 2018 08:52 AM IST
विज्ञापन
anushka sharma says she is also missing virat kohli like fans
virat kohli with anushka sharma

जब बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा टीम इंडिया के मैच देखने स्टेडियम पहुंचती हैं तो अधिकांश देखने में आया है कि मैच के बाद कप्तान विराट कोहली ने अपनी पत्नी के तारीफों के पुल बांधे। कोहली हमेशा अपनी पत्नी के सपोर्ट का शुक्रिया अदा करते दिखते हैं। इस बार बारी थी अनुष्का शर्मा की। अपनी आने वाली फिल्म 'सुई धागा' का प्रमोशन करने गई अनुष्का फैंस के सामने ब्लश करने लगी।

anushka sharma says she is also missing virat kohli like fans
Virushka

दरअसल, जयपुर की विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी में अनुष्का और वरुण धवन अपनी फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचे थे। वहां मौजूद स्टूडेंट्स ने कोहली के नाम के नारे लगाना शुरू कर दिया। इस पर अनुष्का ने मुस्कुराते हुए कहा, 'जी हां हां... सबको उनसे प्रेम है, मुझे भी है। सबको उनकी याद आ रही है, मुझे भी आ रही है। '
 



 

anushka sharma says she is also missing virat kohli like fans
Virushka

अनुष्का ने अपने फैंस को जितना अच्छा जवाब देकर खुश किया, वहीं उनके पति विराट कोहली के फैंस के हाथ निराशा लगी। टीम इंडिया को इंग्लैंड के हाथों चौथे टेस्ट में 60 रन की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। इस जीत के साथ ही मेजबान टीम ने पांच मैचों की सीरीज 3-1 से अपने नाम की।

विज्ञापन
विज्ञापन
anushka sharma says she is also missing virat kohli like fans
विराट कोहली

बता दें कि इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और उसकी पहली पारी 246 रन पर सिमटी। जवाब में टीम इंडिया की पहली पारी 273 रन पर आउट हुई, लेकिन विराट सेना 27 रन की बढ़त हासिल करने में कामयाब हुई। 

विज्ञापन
anushka sharma says she is also missing virat kohli like fans
Virat kohli

दूसरी पारी में मेजबान टीम ने 271 रन बनाकर भारत के सामने 245 रन का लक्ष्य रखा। एक समय ऐसा लग रहा था कि कप्तान विराट कोहली (58) और अजिंक्य रहाणे (51) साथ में टीम को जीत दिलाएंगे। मगर कोहली के आउट होते ही टीम इंडिया का बल्लेबाजी क्रम ताश के पत्तों की तरह बिखर गया और पूरी टीम 184 रन पर सिमट गई। अब सीरीज का अंतिम मैच 7 सितंबर से शुरू होगा, जो महज औपचारिकता भर बचा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed