कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपना पहला मैच गंवाने के बाद रॉयल चैलेंजर बैंगलोर ने आपीएल-11 में अपनी जीत का खाता खोल लिया है। किंग्स इलेवन पंजाब को चारों खाने चित करने वाली आरसीबी की इस जीत के लिए अनुष्का शर्मा को लकी बताया जा रहा है।
VIDEO: KXIP के इस खिलाड़ी से घबराई हुई थीं अनुष्का, RCB ने किया शिकार तो दिया ऐसा रिएक्शन
ट्विटर पर कुछ लोगों ने तो यहां तक लिख दिया कि आरसीबी इस मैच में 12 खिलाड़ियों के साथ खेली। आरसीबी को चीयर अप करने वाली अनुष्का ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
हालांकि मैच में एक दौर ऐसा भी आया जब किंग्स इलेवन पंजाब के एक खिलाड़ी के खौफ से अनुष्का शर्मा सहम कर रह गई थीं। इस खिलाड़ी के आउट होने के बाद ही अनुष्का ने राहत की सांस ली। बता दें कि स्टोइनिस का कप्तान विराट कोहली ने ही पकड़ा था।
— Cricket Videos (@cricvideos11) April 13, 2018
किंग्स इलेवन पंजाब का यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि मार्कस स्टॉइनिस है। इसमें कोई दोराय नहीं कि यह खिलाड़ी किसी भी वक्त मैच का पासा पलटने की क्षमता रखता है। शायद इसी वजह से क्रीज पर स्टॉइनिस की मौजूदगी अनुष्का की घबराहट बनी रही।
(video) Here is the #virushka moment ..
Look at Anushka's happiness 😍😍 @AnushkaSharma @imVkohli #RCBvKXIP @RCBTweets pic.twitter.com/HiVqPzKFaj