फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंबाति रायुडू खिलाए जाते रहे, पर World Cup में आजमाए जाएंगे शंकर-जाधव-कार्तिक

Mon, 15 Apr 2019 10:52 PM IST
Sumit kumar हेमंत रस्तोगी, स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
हेमंत रस्तोगी, स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Mon, 15 Apr 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
ambati rayudu not get chance in team india squad for world cup 2019
ambati rayudu

बात विश्व कप में खेलने की हो तो कोई भी टीम इतने बड़े आयोजन में प्रयोगों से बचना चाहेगी, लेकिन टीम इंडिया पर अगले माह इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप को लेकर यह बात फिट नहीं बैठने जा रही है। इसका उदाहरण नंबर चार बल्लेबाजी क्रम पर मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद का बयान है, जिसमें उन्होंने इस क्रम पर कई विकल्प मौजूद होने की बात कहकर विजय शंकर, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक को आजमाने को कहा है।


 

ambati rayudu not get chance in team india squad for world cup 2019
किरमानी - फोटो : The indian express

1983 का विश्व कप जीतने वाली टीम के विकेट कीपर सैयद किरमानी को यही बात गले के नीचे नहीं उतर रही है। किरमानी साफ कर देते हैं कि विजय शंकर बेहद भाग्यशाली हैं जिन्हें विश्व कप की टीम में जगह मिली है, लेकिन उन्हें पूरा भरोसा है कि दक्षिण अफ्रीका और आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दोनों बेहद महत्वपूर्ण मुकाबलों में उन्हें टीम में जगह नहीं मिलेगी। वहीं 1987 और 1992 का विश्व कप खेलने वाली भारतीय टीम के विकेट कीपर किरन मोरे ऋषभ पंत को टीम में नहीं लिए जाने को गलत करार देते हैं।

ambati rayudu not get chance in team india squad for world cup 2019
vijay shankar

एक बार भी नंबर चार पर नहीं खेले हैं शंकर
नंबर चार पर कोहली की पहली पसंद बीते वर्ष अक्तूबर से अंबाती रायडु रहे, लेकिन आस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई घरेलू श्रृंखला के दौरान उनकी पसंद बदल गई। रायडु ने पिछले अक्तूबर से नंबर चार पर 14 पारियों में 42.18 की औसत से 85.60 के स्ट्राइक रेट के साथ 464 रन बनाए। खास बात यह रही कि इस दौरान अन्य किसी बल्लेबाज को इस क्रम पर आजमाया नहीं गया। नतीजन इस क्रम पर रिजर्व बल्लेबाज की जगह नहीं बन पाई। शंकर ने अब तक नौ वन डे खेले हैं, लेकिन एक बार भी नंबर चार पर नहीं खेले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
ambati rayudu not get chance in team india squad for world cup 2019
विजय शंकर

जून माह में इंग्लिश परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए नंबर चार का क्रम बेहद महत्वपूर्ण है। यहां कुकाबुरा नहीं बल्कि दो-दो ड्यूक गेंदों से आक्रमण होगा। भारत के पहले चारों मैच मजबूत दक्षिण अफ्रीका, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान से हैं। जून के भारी मौसम में यहां गेंद काफी घूमती है। किरमानी इसी को लेकर हैरान हैं। उनका कहना है कि जब किसी मजबूत बल्लेबाज का विकल्प ही नहीं है तो ऐसे में पहले दो मैचों में इस क्रम पर केदार जाधव को मौका देना चाहिए।

विज्ञापन
ambati rayudu not get chance in team india squad for world cup 2019
vijay shankar
मैच विनर की कमी खलेगी
दिक्कत यह है कि अगर टॉप आर्डर फेल हो गया तो मध्यक्रम में इसे संभालने वाला मैच विनर कौन होगा? धोनी से उम्मीद की जा सकती है पर उनके साथ एक औरर बल्लेबाज होना चाहिए। इसी एक्स फैक्टर की वकालत किरन मोरे करते हैं। मोरे का कहना है कि इस क्रम पर पंत को आजमाने से विकल्प मिल सकते थे। हालांकि किरमानी पंत पर कार्तिक के चयन को जायज ठहराते हैं। उनका मानना है कि पंत को अभी विकेट कीपिंग में काफी कुछ करने की जरूरत है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed